Breaking News – JCN24

NEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़…
NEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़…

बिलासपुर। NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू के निवास का घेराव किया। मकसद था युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरना, लेकिन मौके पर जो नज़ारा दिखा, उसे देखकर कई लोग यही कहते नजर आए—यह आंदोलन था या सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स का कोई मेगा इवेंट?

सड़क पर नारे भी लग रहे थे, पुलिस से धक्का-मुक्की भी हो रही थी, लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा सक्रिय अगर कोई था तो वह था मोबाइल कैमरा। हर तरफ फोन ऑन थे, कैमरे रिकॉर्डिंग मोड में थे और कई चेहरे ऐसे थे जिन्हें आंदोलन से ज्यादा इस बात की चिंता थी कि वीडियो में उनकी एंट्री सही एंगल से हो रही है या नहीं।

मुद्दा क्या है? “भैया ने बुलाया था…”

प्रदर्शन में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं से जब पूछा गया कि वे किस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो जवाब मिला—“भैया ने बुलाया था, इसलिए आ गए।”

इस जवाब ने NEET पेपर लीक से ज्यादा आंदोलन की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए। कुछ लोगों को यह तक पता नहीं था कि जिस मुद्दे पर नारे लगा रहे हैं, वह आखिर है क्या।

NEET के नाम पर प्रदर्शन, लेकिन छात्र गायब: आंदोलन का पोस्टर NEET के नाम पर था, लेकिन जिन छात्रों के भविष्य की लड़ाई लड़ने का दावा किया जा रहा था, वे कहीं दिखाई नहीं दिए। न कोचिंग संस्थानों की भागीदारी दिखी, न शिक्षक वर्ग की कोई बड़ी मौजूदगी।

ऐसा लगा जैसे NEET कहीं पीछे छूट गया और राजनीति सामने आ गई।

ड्रोन ऊपर, रील नीचे: पूरे कार्यक्रम के दौरान आसमान में ड्रोन मंडराते रहे। नीचे मोबाइल कैमरे लगातार चालू रहे। कुछ कार्यकर्ता नारे लगाने से पहले कैमरे की दिशा देख रहे थे तो कुछ पुलिस बैरिकेड के सामने पहुंचकर अपना ‘परफेक्ट शॉट’ लेने में व्यस्त दिखाई दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई बार तो ऐसा लगा मानो आंदोलन नहीं, बल्कि रील शूटिंग चल रही हो।

“भैया, मेरा वीडियो शूट होने दो…” कार्यक्रम के दौरान सुनाई दिया एक वाक्य अब चर्चा का विषय बना हुआ है—“भैया, मेरा वीडियो शूट होने दो प्लीज…”

अब यह पता नहीं चल पाया कि यह वाक्य आंदोलन को मजबूत करने के लिए कहा गया था या इंस्टाग्राम की स्टोरी मजबूत करने के लिए।

: जब प्रदर्शन उग्र हुआ तो पुलिस ने वाटर कैनन और बल प्रयोग का सहारा लिया। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, कुछ को चोटें भी आईं।

लेकिन प्रदर्शन खत्म होने के बाद सबसे तेज कार्रवाई सोशल मीडिया पर देखने को मिली। कुछ ही घंटों में फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर वीडियो, रील और फोटो की बाढ़ आ गई। ऐसा लगा जैसे मैदान में संघर्ष कम और कंटेंट कलेक्शन ज्यादा हुआ हो।

जनआंदोलन या वायरल प्रोजेक्ट? NEET पेपर लीक निश्चित रूप से गंभीर मुद्दा है। लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल है। लेकिन बिलासपुर के इस प्रदर्शन ने एक अलग बहस छेड़ दी है।

क्या आज के राजनीतिक आंदोलन जनता तक संदेश पहुंचाने का माध्यम हैं, या फिर सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का मंच बनते जा रहे हैं?

क्योंकि इस प्रदर्शन के बाद शहर में चर्चा पेपर लीक की कम और रील लीक की ज्यादा हो रही है।

The post NEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़… appeared first on JCN24.

बम्हनीडीह में खिला कमल, कांग्रेस चारों खाने चित, अध्यक्ष पद समेत 11 वार्डों में भाजपा की जीत, जनता ने विकास और सुशासन के नाम पर दिया स्पष्ट जनादेश, महंत-अग्रवाल के गढ़ में कांग्रेस का सियासी गणित बिगड़ा…
बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त…

जांजगीर-चांपा:- नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर तक राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अध्यक्ष पद पर भाजपा की शानदार जीत और 15 में से 11 वार्डों पर कब्जे ने यह स्पष्ट कर दिया कि बम्हनीडीह में जनता ने भाजपा के पक्ष में एकतरफा जनादेश दिया है।

अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने लगभग 50 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्णायक जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी करीब 29 प्रतिशत वोटों पर सिमट गई। परिणामों ने कांग्रेस के उस दावे की हवा निकाल दी जिसमें वह क्षेत्र में मजबूत जनाधार होने का दावा कर रही थी।

वार्ड परिणामों में भी भाजपा का दबदबा साफ दिखाई दिया। 15 में से 11 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया, जबकि कांग्रेस केवल 3 वार्डों तक सीमित रह गई। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह परिणाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के लिए बड़ा झटका है। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के प्रभाव वाले क्षेत्र में कांग्रेस की ऐसी हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस की पूरी चुनावी टीम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में असफल रही।

भाजपा खेमे में इस जीत को “ट्रिपल इंजन सरकार” की नीतियों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आने वाले समय की राजनीति का ट्रेलर माना जा रहा है।

भाजपा के चुनाव प्रभारी श्री अनुराग सिँह देव जी ने इस जीत को बम्हनीडीह की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन को समर्पित करते हुए कहा कि यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन के पक्ष में जनता की मुहर है।

बम्हनीडीह का जनादेश साफ संदेश देता है—जनता ने वादों पर नहीं, काम और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अब नगर पंचायत में भाजपा की मजबूत स्थिति के साथ विकास की नई दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post बम्हनीडीह में खिला कमल, कांग्रेस चारों खाने चित, अध्यक्ष पद समेत 11 वार्डों में भाजपा की जीत, जनता ने विकास और सुशासन के नाम पर दिया स्पष्ट जनादेश, महंत-अग्रवाल के गढ़ में कांग्रेस का सियासी गणित बिगड़ा… appeared first on JCN24.

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 80 पुलिसकर्मियों के तबादले, 3 साल से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को मिली नई पदस्थापना, करही पुलिस सहायता केंद्र के लिए अलग से स्टाफ तैनात…
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 80 पुलिसकर्मियों के तबादले, 3 साल से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को मिली नई पदस्थापना, करही पुलिस सहायता केंद्र के लिए अलग से स्टाफ तैनात…

जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 80 पुलिस कर्मचारियों का तबादला

03 वर्ष से एक स्थान थाना/चौकी/ यातायात में तैनात कर्मचारियों को अलग -अलग थाना चौकी में पदस्थापना किया गया

सबसे ज्यादा 03 साल से ऊपर पदस्थ रहे, यातायात शाखा से 23 कर्मचारियों का जिले के थाना/चौकी एवं करही में पदस्थापना किया गया

बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही पुलिस सहायता के लिए अलग से प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों का पदस्थापना किया गया

जांजगीर चांपा जिले में कानून -व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 80 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किया गया है।

तीन वर्ष से अधिक समय से एक स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का स्थानांतरण: स्थानांतरण आदेश के तहत ऐसे पुलिस कर्मचारियों को प्राथमिकता से स्थानांतरित किया गया है, जो तीन वर्ष अथवा उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। इस कदम का उद्देश्य कार्य में पारदर्शिता, दक्षता एवं प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना है।

यातायात शाखा के कर्मचारियों की थानों में पदस्थापना: पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। इससे थाना स्तर पर पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ेगी तथा कानून- व्यवस्था संबंधी कार्यों में और अधिक मजबूती आएगी, तथा थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारीयो को यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है।

ग्राम करही में पुलिस सहायता के लिए अलग से व्यवस्था: ग्राम करही में 05 जून को पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम करही में पृथक रूप से पुलिस कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता एवं सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

The post जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 80 पुलिसकर्मियों के तबादले, 3 साल से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को मिली नई पदस्थापना, करही पुलिस सहायता केंद्र के लिए अलग से स्टाफ तैनात… appeared first on JCN24.

किसान बनकर खाद दुकान पहुंचे कृषि उप संचालक, यूरिया की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़, 266 रुपये की यूरिया 850 रुपये में बेच रहा था व्यापारी, 1400 से अधिक बोरी खाद जब्त, दुकान सील…
किसान बनकर खाद दुकान पहुंचे कृषि उप संचालक, यूरिया की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़,

266 रुपये की यूरिया 850 रुपये में बेच रहा था व्यापारी, 1400 से अधिक बोरी खाद जब्त, दुकान सील…

जांजगीर चांपा जिले के खाद की कालाबाजारी जोरो पर है, किसानो को व्यापारी यूरिया जैसी खाद को तीन गुना अधिक क़ीमत मे बेच रहें है, किसानो की शिकायत के बाद आज क़ृषि विभाग के उप संचालक खुद ही किसान बन कर लोअर टीशर्ट और गमछा (स्कार्फ) के साथ स्लीपर चप्पल में जिला मुख्यालय के नानकचंद नंद किशोर क़ृषि केंद्र यूरिया खरीदने पहुंचे, जहाँ क़ृषि केंद्र के संचालक ने सभी किसानों की तरह उप संचालक को भी 266 रूपये 50 पैसा की यूरिया को 850 रुपये मे बिना बिल दिए बेच दिया,जिसके बाद क़ृषि विभाग की टीम मौके मे पहुंची और 1400 से अधिक बोरी खाद जप्त कर दुकान को सील कर दिया।।

खाद की काला बाजारी से जांजगीर चाम्पा जिले के किसान भारी परेशान है, निजी क़ृषि केंद्र संचालको की मनमानी इस कदर बढ़ी हुई है कि शासन द्वारा बनाई गई पॉस मशीन सुविधा की क़ीमत को ठेंगा दिखाते हुए किसानों से कई गुना अधिक राशि वसूली जी रही है, मामले की शिकायत मिलने पर क़ृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने अपना सरकारी वाहन और पहनावा बदल कर एक किसान का रिस्तेदार बन कर हकीकत जानने जिला मुख्यालय के नेता जी चौंक मे संचालित नानकचंद नंद किशोर के खाद दुकान पहुंचे और तीन बोरी यूरिया खरीदा, क़ृषि केंद्र के संचालक ने बाक़यदा किसान का आधार कार्ड लेकर पॉस मशीन मे एंट्री किया और शासन द्वारा निर्धारित राशि 266 रुपये 50 पैसा दिखाया लेकिन बिल दिए बिना किसान से तीन बोरी यूरिया की क़ीमत 2550 रुपये ले लिया।।

किसान के रूप मे उपस्थित क़ृषि विभाग के उप संचालक ने व्यापारी से ज्यादा कीमत लेने पर आपत्ति भी की लेकिन संचालक ने किसान को 2550 रुपये ही ली, जिसके बाद उप संचालक ने अपने विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारियों को क़ृषि केंद्र बुलाया और खाद गोदाम से भारी मात्रा मे यूरिया, डीएपी और अन्य खाद जप्त किया, क़ृषि विभाग के उपसंचालक ने कहा कि खरीफ फसल के लिए किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार बैठक लेकर काला बाजारी रोकने के निर्देश दिए जा रहे है, इसके बाद भी कई व्यापारी किसानो से अधिक दाम ले रहें है, जिसे रोकने के लिए विभाग के अलग अलग तरीके से कार्रवाई कर रही है, और आगे भी इसी तरह छापा मार कार्रवाई की जायगी।।

क़ृषि विभाग के उप संचालक द्वारा किसान के रूप मे किए गए छापा मार कार्रवाई से खाद की काला बाजारी करने वालों मे हड़कंप मच गया है,वहीँ क़ृषि विभाग के अधिकारी भी खाद की काला बाजारी रोकने के लिए एक कड़ा सन्देश दिए है और दूसरी बार खाद की काला बाजारी करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है,

The post किसान बनकर खाद दुकान पहुंचे कृषि उप संचालक, यूरिया की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़, 266 रुपये की यूरिया 850 रुपये में बेच रहा था व्यापारी, 1400 से अधिक बोरी खाद जब्त, दुकान सील… appeared first on JCN24.

नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में राजस्व कर्मचारियों का आक्रोश, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन…
नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में राजस्व कर्मचारियों का आक्रोश,

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन…

छत्तीसगढ़/ जांजगीर चांपा:- राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार माणिक के साथ शासकीय कार्य के दौरान हुई मारपीट और अभद्रता की घटना को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिकीय संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और राजस्व अमले की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजस्व लिपिकीय संघ की जिला इकाई जांजगीर-चांपा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि 27 मई 2026 को राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार माणिक अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। संघ ने इसे केवल एक अधिकारी पर हमला नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र और कानून व्यवस्था पर हमला बताया है। संघ का कहना है कि राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में अधिकारियों के साथ होने वाली हिंसक घटनाएं कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित करती हैं और कार्यस्थलों पर असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।

राजस्व लिपिकीय संघ ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले के संवेदनशील तहसील कार्यालयों, राजस्व न्यायालयों और फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। संघ ने शासकीय सेवकों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने, सभी कार्यालयों का सुरक्षा ऑडिट कराने और सुरक्षा मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी लागू करने की भी मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों के सम्मान और भयमुक्त कार्य वातावरण की बहाली के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।

प्रांतीय संगठन के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों ने इस घटना के विरोध में प्रस्तावित आंदोलन और सामूहिक अवकाश को भी अपना समर्थन दिया है। संघ का कहना है कि जब तक कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक प्रशासनिक व्यवस्था का सुचारू संचालन प्रभावित होता रहेगा। वही राजस्व कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द और प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

The post नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में राजस्व कर्मचारियों का आक्रोश, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन… appeared first on JCN24.

नदी में डूब रही लड़की को बचाने के लिए एक-एक करके कूदे पांच लोग, सभी डूब गए, लड़की बच गई…
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में नाबालिग लड़की को बचाने के प्रयास में 5 लोगों की मौत हो गई। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे यह घटना घटी जब लड़की नदी किनारे अपने पैर धो रही थी। अचानक तेज धारा में फिसलकर वह नदी में बहने लगी। आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए नदी में कूद पड़े। लेकिन दुर्भाग्यवश पांच लोग खुद ही तेज बहाव में फंस गए और उनकी जान चली गई, जबकि लड़की को किसी तरह बचा लिया गया।

इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ दी है। स्थानीय लोगों में दुख और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की पड़ोसी गांवों में से एक की रहने वाली थी। वह परिवार के साथ नदी किनारे आई थी। तुंगभद्रा नदी इस मौसम में तेज बहाव वाली रहती है, जिसके कारण छोटी-छोटी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया: पुलिस के अनुसार, पांच लोगों ने बिना सोचे-समझे लड़की की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। सभी मृतक आसपास के गांवों के निवासी थे और वे एक-दूसरे को जानते थे। मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF) की टीमों को भी बुलाया गया है। SDRF की डाइविंग टीम लगातार नदी में तलाश अभियान चला रही है ताकि पांचों शवों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। नदी का बहाव तेज होने के कारण शवों को खोजने में दिक्कत आ रही है, प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस घटना में मारे गए लोगों के परिवार अब अकेले हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नदी के खतरनाक इलाकों में बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। यह घटना एक बार फिर से नदियों में सुरक्षा उपायों की कमी और जागरूकता की आवश्यकता को दर्शाती है।

The post नदी में डूब रही लड़की को बचाने के लिए एक-एक करके कूदे पांच लोग, सभी डूब गए, लड़की बच गई… appeared first on JCN24.

हिमाचल की खाई में गिरी कार, भिलाई के एक ही परिवार के 4 समेत 8 लोगों की मौत, 500 मीटर गहरी खाई में समाई तेज रफ्तार गाड़ी, बचाव दल ने मानव श्रृंखला बनाकर निकाले शव…
हिमाचल की खाई में गिरी कार, भिलाई के एक ही परिवार के 4 समेत 8 लोगों की मौत,

500 मीटर गहरी खाई में समाई तेज रफ्तार गाड़ी, बचाव दल ने मानव श्रृंखला बनाकर निकाले शव…

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे में भिलाई के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मृतकों में मूल रूप से भिलाई निवासी अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी पिंकी चंद्राकर और बच्चे शामिल हैं। अरविंद चंद्राकर बेंगलुरु में नौकरी करते थे और परिवार के साथ घूमने हिमाचल गए हुए थे।

खाई बेहद गहरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। बचाव दल ने मानव-श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को एक-एक कर बाहर निकाला।

हिमाचल पुलिस ने घटना की जानकारी भिलाई (दुर्ग) पुलिस को दे दी है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई से परिजन हिमाचल के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

The post हिमाचल की खाई में गिरी कार, भिलाई के एक ही परिवार के 4 समेत 8 लोगों की मौत, 500 मीटर गहरी खाई में समाई तेज रफ्तार गाड़ी, बचाव दल ने मानव श्रृंखला बनाकर निकाले शव… appeared first on JCN24.

मोबाइल पर अचानक बजा ‘खतरे का सायरन’, सहम गए लोग, जांजगीर-चांपा समेत 6 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट, आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी से मचा हड़कंप…
मोबाइल पर अचानक बजा ‘खतरे का सायरन’, सहम गए लोग, जांजगीर-चांपा समेत 6 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी से मचा हड़कंप…

मोबाइल पर अचानक बजा खतरे का सायरन! अलर्ट की तेज ट्यून से सहमे लोग, जानिए क्या था मामला…

मोबाइल पर बजा ‘Extremely Severe Alert’  जांजगीर-चांपा समेत 6 जिलों में मौसम की रेड वॉर्निंग  बिजली, आंधी और तेज बारिश को लेकर जारी हुई चेतावनी

जांजगीर-चांपा समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शनिवार रात लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक एक तेज और असामान्य सायरन बज उठा। इस तेज आवाज और “Extremely Severe Alert” संदेश ने लोगों को कुछ समय के लिए हैरान और चिंतित कर दिया। कई लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर उनके मोबाइल में यह चेतावनी क्यों आई है।

दरअसल, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित आसपास के जिलों के लिए मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की ओर से रेड वॉर्निंग जारी की गई थी। मोबाइल पर भेजे गए इस अलर्ट में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई थी।

अलर्ट संदेश में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई। यह चेतावनी केंद्र और राज्य की आपदा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से सीधे मोबाइल नेटवर्क के जरिए लोगों तक पहुंचाई गई।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई आपदा की घोषणा नहीं थी, बल्कि लोगों को समय रहते सतर्क करने के लिए जारी किया गया सुरक्षा अलर्ट था। लेकिन अचानक बजने वाली तेज चेतावनी ध्वनि ने कई लोगों को डरा दिया और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अलर्ट संदेशों को गंभीरता से लें, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।

पीटीसी (Piece To Camera): “अगर आपके मोबाइल पर भी अचानक यह सायरन बजा था, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह सरकार की आपदा चेतावनी प्रणाली का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य किसी संभावित खतरे से पहले लोगों को सतर्क करना है।”

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट: जांजगीर-चांपा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित आसपास के जिलें

क्या था अलर्ट में: अगले कुछ घंटों में खराब मौसम की चेतावनी, बिजली गिरने की आशंका, तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह।।

प्रशासन की अपील:खुले मैदान में जाने से बचें, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा टालें, मोबाइल पर प्राप्त चेतावनी संदेशों को गंभीरता से लें,

क्यों बजती है यह डरावनी ट्यून? आपदा प्रबंधन प्रणाली में उपयोग की जाने वाली यह विशेष ध्वनि सामान्य नोटिफिकेशन से अलग होती है, ताकि खतरे की स्थिति में लोगों का तत्काल ध्यान आकर्षित हो सके।

The post मोबाइल पर अचानक बजा ‘खतरे का सायरन’, सहम गए लोग, जांजगीर-चांपा समेत 6 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट, आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी से मचा हड़कंप… appeared first on JCN24.

अकलतरा नगर पालिका में फिर बवाल: पार्षदों ने जड़ा ताला, अध्यक्ष के खिलाफ फूटा आक्रोश, तालाब गहरीकरण और प्लेसमेंट ठेके के विवाद ने पकड़ा तूल, नपा कार्यालय में घंटों हंगामा…
अकलतरा नगर पालिका में फिर बवाल: पार्षदों ने जड़ा ताला, अध्यक्ष के खिलाफ फूटा आक्रोश,

तालाब गहरीकरण और प्लेसमेंट ठेके के विवाद ने पकड़ा तूल, नपा कार्यालय में घंटों हंगामा..

जांजगीर चांपा:- नगर पालिका अकलतरा में पिछले दिनों सामान्य सभा में हुए हंगामे का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। बुधवार को एक बार फिर नाराज पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में ताला बंदी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने अध्यक्ष पर मनमानी, भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए।

सुबह से ही बड़ी संख्या में पार्षद और उनके समर्थक नपा कार्यालय पहुंच गए। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया। इस दौरान अध्यक्ष विरोधी नारेबाजी होती रही। पार्षदों का कहना था कि तालाब गहरीकरण, प्लेसमेंट कर्मचारियों की नियुक्ति और विकास कार्यों में भारी अनियमितता बरती जा रही है, लेकिन उनकी बातों को लगातार दबाया जा रहा है।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि सामान्य सभा में उठाए गए गंभीर मुद्दों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा सवाल पूछने वाले जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया जा रहा है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने “आर-पार की लड़ाई” का ऐलान करते हुए तालाबंदी की कार्रवाई की।

स्थिति बिगड़ती देख नपा कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी कार्यालय के बाहर ही खड़े रहे।

इधर शहर में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। नागरिकों के बीच चर्चा है कि नगर पालिका में लगातार बढ़ते विवादों का असर अब सीधे विकास कार्यों पर पड़ने लगा है। विपक्षी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

The post अकलतरा नगर पालिका में फिर बवाल: पार्षदों ने जड़ा ताला, अध्यक्ष के खिलाफ फूटा आक्रोश, तालाब गहरीकरण और प्लेसमेंट ठेके के विवाद ने पकड़ा तूल, नपा कार्यालय में घंटों हंगामा… appeared first on JCN24.

बम्हनीडीह चुनाव में BJP-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, 1 जून मतदान से पहले दिग्गज नेताओं की सभाओं का दौर तेज, आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे चुनावी सभा और विकास का वादा…
बम्हनीडीह चुनाव में BJP-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत,

1 जून मतदान से पहले दिग्गज नेताओं की सभाओं का दौर तेज,

आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे चुनावी सभा और विकास का वादा..

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह नगर पंचायत के अध्यक्ष और 15 पार्षदों के चुनाव मे लिए 1 जून को मतदान होना है, बम्हनीडीह के 15 वार्डो मे 4300 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के नेताओं का चुनाव प्रचार बढने लगा है, कांग्रेस के दिग्गज नेताओ की सभा के बाद अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे और बम्हनीडीह नगर के विकास के लिए भाजपा का चुनावी घोषणा का पिटारा खोलेंगे।

जांजगीर चांपा जिला के बम्हनीडीह नगर पंचायत के रूप मे घोषणा होने का बाद पहला चुनाव होने जा रहा है, इस चुनाव मे अपना दबदबा कायम रखने के लिए तीन राजनीति दलों के भाजपा, कांग्रेस, आप और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान मे उतर गए है, कांग्रेस से सक्ति और जांजगीर जिला के 5 विधायकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने भी चुनाव प्रचार किया और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मतदाताओं को रिझाने के लिए रात मे सामाजिक बैठक लेंकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीताने का आग्रह कर रहे है और बीजेपी पर निशाना साधते हुए डबल इंजन होने के बाद भी देश मे बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और आतंक का माहौल होने का आरोप लगाया, साथ ही रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल की तुलना मे विष्णु के ढाई साल मे भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाया है।

वहीँ प्रदेश मे सरकार होने के कारण बम्हनीडीह की जनता को विकास का भरोसा दिलाने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मोर्चा सम्हाला है, गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और नगरी निकाय मंत्री अरुण साव भी बम्हनीडीह आ रहे है, जो बम्हनीडीह बाजार चौक मे 11 बजे से चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे, साथ ही बम्हनीडीह मे बीजेपी के अध्यक्ष और पार्षदों जीतने के बाद किस तरह विकास होगा उसकी रूप रेखा जनता के बीच घोषणा पत्र के रूप मे रखेंगे, गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेसियो ने हमेशा ही संतो का अपमान किया है और एक वर्ग विशेष पर ही राजनीति की है, जिस तरह कांग्रेस के नेता बम्हनीडीह मे जगतगुरु राम भद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ टिप्पणी की है उसे जनता सबक सिखाएगी,

बम्हनीडीह नगर पंचायत के चुनाव को कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी अपनी पूरी ताकत लगा रही है और पार्टी के दिग्गज नेता इसे सरकार के कार्य से जनता के रुख का भी अंदाजा लगाने मे जुटी है, यही वजह है कि प्रदेश भर के राजनीतिक विश्लेषको का ध्यान बम्हनीडीह के मतदाता के निर्णय पर नजर टिकी हुई है।

The post बम्हनीडीह चुनाव में BJP-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, 1 जून मतदान से पहले दिग्गज नेताओं की सभाओं का दौर तेज, आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे चुनावी सभा और विकास का वादा… appeared first on JCN24.