
60 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा सांड, उतारने के लिए बुलाई गई क्रेन, रात्रि में अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा रेस्क्यू, देखिए वीडियो…
- 60 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सांड लोगों के लिए हैरानी का कारण बना.
- पानी टंकी में चढ़े सांड को उतारने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण असफल रही रेस्क्यू रोकना.
- इसी बीच सांड खुद ही सुरक्षित अपनेआप नीचे उतर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
राजस्थान के अजमेर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक सांड पानी की टंकी पर 60 फीट ऊपर चढ़ गया, सांड को देख सभी लोग हैरान रह गए, की उतना ऊपर कैसे चढ़ गया, फिर उसे उतारने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्रेन मंगाई गई। जब तक क्रेन मौके पर पहुंची तो रात हो गई थी। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेश रोक दिया गया और अगली सुबह सांड को नीचे उतारने का फैसला किया गया। हालांकि, अगले दिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होता। इससे पहले ही सांड खुद नीचे उतर गया और चला गया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अजमेर के टांकावास गांव में शनिवार को शाम पांच बजे के लगभग एक सांड पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा था। इस टंकी से पूरे गांव में पानी की सप्लाई होती है। सांड को पानी की टंकी पर देखकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में टंकी के पास ग्रामीण एकत्रित हो गए और देखने लगे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को गई.
क्रेन के जरिए शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन…घटना की जानकारी मिलते ही सावर थाना पुलिस और पटवारी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और सांड को नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सिविल डिफेंस की टीम के सदस्य जैसे ही सीढ़ियों से सांड के पास जाने लगे तो सांड नीचे कूदने की कोशिश करने लगा। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम भी सांड से कुछ दूरी पर जाकर वापस लौट आई। उच्चाधिकारियों ने अजमेर से क्रेन की व्यवस्था की।
अंधेरे में खुद ही उतरकर चला गया सांड…अजमेर से क्रेन की व्यवस्था की गई है, सांड को नीचे उतारने के लिए हर संभव व्यवस्था की गई, लेकिन रात होने की वजह से रेस्क्यू रोक दिया गया और सिविल डिफेन्स की टीम निगरानी के लिए मौके पर छोड़ दी गई। रात के अंधेरे में सांड अपने आप नीचे उतरकर कहीं चला गया।



