
जांजगीर-चांपा में 7 करोड़ के वृक्षारोपण पर बड़ा सवाल! वन विभाग के खर्च से जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य भी अनजान, सामान्य सभा में कैम्पा मद के कार्यों के भौतिक सत्यापन और जांच के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित अधिकारियो को कारण बताओ नोटिस जारी…
जांजगीर-चांपा में 7 करोड़ के वृक्षारोपण पर बड़ा सवाल! वन विभाग के खर्च से जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य भी अनजान, सामान्य सभा में कैम्पा मद के कार्यों के भौतिक सत्यापन और जांच के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित अधिकारियो को कारण बताओ नोटिस जारी…
जांजगीर चांपा जिले मे वन विभाग ने 7 करोड़ रुपये का वृक्षारोपण करने की जानकारी जिला पंचायत के सामान्य सभा मे दी, जिले मे वृक्षारोपण मे हुए बड़ी राशि का उपयोग से जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष ने अनभिज्ञता जताई और भौतिक सत्यापन के साथ जाँच के आदेश दिए है।।
जांजगीर चाम्पा जिला पंचायत मे आज सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्य लता आनंद मिरि की अध्यक्षता मे आयोजित सामान्य सभा मे नव नियुक्त जिला पंचायत सीईओ का परिचय हुआ, सामान्य सभा मे इस बार स्वास्थ्य, चिकित्सा और वन विभाग पर विशेष चर्चा हुई, जिला पंचायत सदस्यों से मौसमी बीमारी के साथ प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रो को तैयार रखने के निर्देश दिए,साथ ही स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के साथ साथ निजी स्कूलों की फीस स्ट्रक्चर पर भी नियंत्रण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।।
जिला पंचायत वन विभाग से सभापति ने वन विभाग के अधिकारियो पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि 18 माह के कार्यकाल बीतने के बाद भी वन विभाग उन्हें किसी भी वृक्षारोपण की जानकारी नहीं देते है और न ही खर्च की जानकारी देते है, उन्होंने कैम्पा मद से किए गए वृक्षारोपण पर सवाल खड़ा करते हुए जाँच की मांग की
जिला पंचायत मे आयोजित सामान्य सभा बैठक मे कई विभागीय अधिकारी नदारत रहे, जिस पर सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए अनुपस्थित अधिकारियो को कारण बताओ नोटिस जारी करने और वन विभाग मे करोडो रुपये की लागत से हुए वृक्षारोपण की जाँच की अनुशंसा की है।।



