
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPolitics
संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू, जांजगीर में प्रेस वार्ता कर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा, सामाजिक समरसता और समानता का दिया संदेश…
- संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान,
- जांजगीर में प्रेस वार्ता कर सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी की साझा…
जांजगीर-चांपा:- परम पूज्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय, जांजगीर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।प्रेस वार्ता को मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने संबोधित करते हुए बताया की संत गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का जो संदेश दिया, वही आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समरस समाज के निर्माण के संकल्प के साथ पूरे देश में विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
प्रेस वार्ता में बीजेपी 29 जुलाई से समरसता दीप महोत्सव मना कर शुरू करेंगी और 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न आयोजन करेंगी, समरसता संकल्प अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों तथा संत गुरु रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला रायगढ़ प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यालता मिरि, जिला महामंत्री नंद चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाटले, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रवि पाण्डेय, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, रमेश सोनवानी, जिला महिला मोर्चा की महामंत्री धनेश्वरी जागृति, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, आनंद मिरि, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, प्रतिमा डहारे, एल्डरमैन रितेश राठौर तथा अजय कौशिक उपस्थित रहे।



