Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
PoliticsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

भाजपा ने मनाई संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती, समरस समाज निर्माण का लिया संकल्प, जिला कार्यालय में आयोजित समरसता संकल्प अभियान में सामाजिक समानता और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान…

 

  • भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा
  • संत गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलकर समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प

जांजगीर-चांपा:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जी के जीवन-दर्शन, सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ग्राम खिलारी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन एवं समाज सुधार के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और कर्मों से समाज में व्याप्त ऊँच-नीच एवं भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया तथा राजा और रंक के बीच के भेद को मिटाकर समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने बताया कि मीरा बाई एवं सिकंदर लोदी भी गुरु रविदास जी से प्रभावित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई से 20 फरवरी तक पूरे देश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत ने प्रदेश स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक जयंती कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि संत गुरु रविदास जी के समरसता एवं सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सके।

 

जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे समर्पण और सक्रियता के साथ अभियान में सहभागिता निभाते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाएँ तथा संत गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राजेंद्र वैष्णव, जिला प्रभारी अमर सुलतानिया, श्रीमती सत्यलता मिरि, श्रीमती नंदनी राजवाड़े, कार्यक्रम संयोजक नंद चौधरी, सहसंयोजक राजेश्वर पाटले, राकेश रूपवानी,  रमेश मोदी,  दुर्गा रजक, रमेश सोनवानी, श्रीमती रजनी साहू, श्रीमती जमुना देवी रात्रे, श्रीमती कांता मनमोहन, श्रीमती प्रतिभा कश्यप, श्रीमती रिया यादव, श्रीमती नीलिमा मिरि, समीर शुक्ला, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रवि पाण्डेय, लक्ष्मीचंद देवांगन, विकास शर्मा, राजकुमार साहू, हितेश यादव, पुष्पेंद्र निर्मलकर, संतोष थवाईत,  पवन यादव, यशवंत साहू, समर्थ सिंह, अनिल शर्मा, देवव्रत, आकाश सिंह, नरेंद्र कौशिक, शिवचमन सिंह, श्रीमती प्रीति देवी सिंह, प्रमोद, नवीन धीवर, लखन लाल, हरदेव टंडन, विष्णु हरि गुप्ता, सुमित प्रताप सिंह, श्रीमती पूजा राठौर, सुरेश मिर्चन्य, डमरू प्रसाद, सुखराम मधुकर, रितेश अग्रवाल, सुखसागर ओगरे, साकेत तिवारी,  हरि सोनवानी, विजय छत्रपाल एवं कौशल जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंद चौधरी ने किया तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेश्वर पाटले ने आभार व्यक्त किया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सतत कार्य करने का संकल्प दोहराया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी जांजगीर चांपा जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी ने दी है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button