Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
AccidentBreaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

देवरी हादसा: 20 घंटे बाद युवक अंकुर कुशवाहा का मिला शव, अब भी दो की तलाश जारी… 

  • देवरी पिकनिक हादसा: 20 घंटे बाद युवक अंकुर कुशवाहा का मिला शव, अब भी दो की तलाश जारी,
जांजगीर-चांपा जिले के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में डूबे पांच लोगों में से एक युवक अंकुर कुशवाहा का शव घटना के करीब 20 घंटे बाद मिल गया है, मृतक का शव घटना स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास मिला, रेस्क्यू के दौरान नगर सेना और DDRF की टीम के साथ कुदरी के सरपंच आर.के. यादव और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
शनिवार 5 अक्टूबर की शाम को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद से DDRF और नगर सेना की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है, घटना के समय स्थानीय लोगों ने एक युवक और एक युवती को बचा लिया था, वहीं अब भी एक युवक आशीष भोई और एक युवती स्वर्णरेखा की तलाश जारी है, वही ड्रोन के माध्यम से भी तलाश की जा रही है.
बताया जा रहा है कि सभी युवक-युवतियां बिलासपुर के सरकंडा और दयालबंद क्षेत्र के निवासी हैं। यह हादसा पंतोरा थाना क्षेत्र के देवरी-चिचोली हसदेव नदी में शनिवार शाम करीब 5 बजे पिकनिक के दौरान हुआ था।
रेस्क्यू टीम रविवार को भी नदी में लगातार तलाश कर रही है, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है, वहीं प्रशासन मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button