
AccidentBilaspurBreaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News
देवरी हादसा अपडेट : घटना के पांचवे दिन 20 किलोमीटर दूर देवरहा में मिला युवती स्वर्णरेखा का शव, देवरी पिकनिक स्पॉट में नहाने के दौरान डूबे थे तीन दोस्त, जानिए पूरी घटना…
- देवरी हादसा अपडेट : घटना के पांचवे दिन 20 किलोमीटर दूर देवरहा में मिला युवती स्वर्णरेखा का शव,
- देवरी पिकनिक स्पॉट में नहाने के दौरान डूबे थे तीन दोस्त, जानिए पूरी घटना…
जांजगीर-चांपा जिले के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में नहाने के दौरान पांच फ्रेंड डूब गए जिसमें से ग्रामीणों की सहायता से दो लोग (1 युवक 1 युवती ) को बचा लिए थे वही तीन नदी के तेज बहाव में बह गए थे, जिसमें से एक युवक अंकुर कुशवाहा का शव घटना के करीब 20 घंटे बाद मिला था, वही दूसरे लड़के आशीष भोई का शव तीसरे दिन मिला था, लेकिन युवती का शव 4 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला था जो आज पांचवें दिन पीथमपुर के पहले देवरहा गांव के पास मिली है.सभी मृतक (2 लड़के और 1 लड़की) का शव घटना स्थल से करीब अलग अलग स्थान पर मिलें है,
आपको बता दे कि बीते शनिवार 4 अक्टूबर की शाम को बिलासपुर के सरकंडा और दयालबंद क्षेत्र के निवासी 5 दोस्त पंतोरा थाना क्षेत्र के देवरी-चिचोली हसदेव नदी के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे पिकनिक मनाने आए हुए थे इसी शाम को जब हसदेव नदी में नहाने गए तो पानी के तेज बहाव के कारण यहां सभी पांचों फ्रेंड डूबने लगे जिसे देख कर नदी के आसपास के ग्रामीणों द्वारा सभी को बचाने की कोशिश की गई लेकिन सिर्फ एक युवक और एक युवती को बचा लिया और तीन लोग नदी में डूब गए,
इस दर्दनाक हादसे के बाद से DDRF, SDRF और नगर सेना की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थी, इसके साथ ही नदी किनारे लगे ग्राम के सरपंच, ग्रामीण, मछुआरों की भी सहायता ली जा रही थी.साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी तलाश की जा रही थी. वही घटना के पांचवे दिन युवती स्वर्णरेखा की बॉडी देवरहा में मिला है.
अपील :- देवरी पिकनिक स्पॉट में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जहां कम उम्र के युवक-युवतियां नहाने के दौरान लापरवाही के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं, ऐसे हादसों का दर्द परिवारों को सालों तक झेलना पड़ता है, इसलिए अगर कोई भी देवरी पिकनिक स्पॉट या अन्य नदी किनारे के पिकनिक स्थल पर जाता है, तो अत्यधिक सावधानी और सतर्कता जरूर बरतें…. यह हादसा नदी में नहाने के दौरान सतर्कता बरतने की कड़ी चेतावनी देता है, जीवन अनमोल है, लापरवाही नहीं करें।



