Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhRaipurState & Local News

मैं अभी जिंदा हूं” — बेटे को मरा समझकर कर दिया था अंतिम संस्कार, तीन दिन बाद घर लौटा ‘मृत’ बेटा, देखकर रह गए सब दंग…

  • मृत युवक तीन दिन बाद मिला जीवित, युवक बोला मैं तो अभी हूं जिंदा
  • क्रियाकर्म के तीन दिन बाद वापस लौट आया युवक
  • क्रियाकर्म में शामिल होने पहुँचे रिस्तेदारों ने युवक के अपने घर पर होने की दी जानकारी
  • बीते शनिवार को बायपास रोड में स्थित कुएं में मिला था अज्ञात लाश
  • परिवार वालो ने बेटा समझ कर कर दिया था अंतिम संस्कार
  • गांव वाले देखकर हुए हैरान, कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदरपुर मामला

सूरजपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मर चुका युवक जिसका घर पर परिजन क्रियाक्रम कार्यक्रम कर रहे थे, वह घर जिंदा वापस अपने घर लौट आया जिसको देख लोग हैरत में पड़ गए, दरअसल बीते शनिवार को सूरजपुर मानपुर में पुलिस को कुएं में एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान करने के लिए सूचनाएं भेजवायी, यह सूचना चंदरपुर (ढुंढरा)के रहने वाले पुरषोत्तम के घर वालो को जब मिली तो उन्होंने पुलिस से सम्पर्क किया क्योंकि घटना से दो दिन पहले ही पुरषोत्तम गायब हो गया था और परिजन उसकी खोज कर रहे थे.

परिजनों को लगा की लाश उनके बेटे की है,परिजनों के द्वारा शव की शिनाख्त अपने बेटे पुरषोत्तम के रूप करने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पुरषोत्तम के परिजनों को सुपुर्द कर दिया और पुलिस की मौजूदगी में अज्ञात शव को परुषोतम का शव मान दफन कर दिया गया, और जब युवक के घर पर क्रियाकर्म का कार्यक्रम चल रहा था तो क्रियाकर्म में शामिल होने आये रिश्तेदारों ने बताया कि जिसका घर वाले क्रियाक्रम कर रहे है वो तो जिंदा उनके घर पर है, घोषित मृतक युवक जिसे मरा माना गया था, जिसके बाद घर वालों की खुशी का ठिकाना न था

मानो उनको विश्वास न हुआ और जिसको वह मरा हुआ समझ रहे थे वह जब उनके सामने आया तो घर वालों के साथ आसपास के लोग भी हैरत में पड़ गए बहरहाल जहां यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ वही अब पुलिस के लिए भी अज्ञात शव की पहचान एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई है, जहां पुलिस इस मामले में बंद कर चुकी फाइल को दोबारा ओपन कर जांच करने की बात कर रही है वहीं पुलिस के अनुसार उनके पास मृतक के कपड़े अन्य सामग्री पुलिस के पास सुरक्षित है इसके आधार पर बरामद शव की पहचान पुलिस द्वारा कराई जाएगी और परिजनों द्वारा दावा करने पर शव को कब्र से बाहर खुदवा कर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button