Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जिला अस्पताल से फरार हुआ विचाराधीन बंदी, जांजगीर पुलिस अलर्ट — सरहदी इलाकों में नाकेबंदी, कई टीमों की तलाश जारी, लापरवाह जेल प्रहरी निलंबित…

  • जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज
  • फरार विचाराधीन बंदी की तलाश में जुटी जांजगीर पुलिस
  • धोखाधड़ी के मामले में जिला जेल खोखरा में निरुद्ध था बंदी, जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज था जो जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया
  • जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले के चारों तरफ सरहदी क्षेत्र में नाकाबंदी कर की जा रही है पातासाजी
  • तत्काल अलग अलग पुलिस टीम गठित कर बंदी की पतातलाश हेतु जिला शक्ति, रायगढ़, महासमुंद तरफ बल रवाना किया गया है
  • इसके अतिरिक्त GRP/RPF पुलिस को भी अलर्ट की गई है, रेलवे स्टेशनो में भी बंदी की सघन पता तलाश जारी है
  • बंदी की भाग कर ठहरने की संभावित स्थानों की जानकारी ली जा रही है, ताकि दबिश देकर पकड़ा जा सके
  • फरार विचाराधीन बंदी के विरुद्ध धारा 262 BNS के तहत थाना कोतवाली जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है

लापरवाही बरतने वाले जेल प्रहरी को किया गया है निलंबित:. थाना नवागढ़ के धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू पिता गणेश राम निषाद उम्र 37 वर्ष निवासी चंदेरी थाना चंद्रपुर हाल मुकाम संतोषी मंदिर के पास सरायपाली जिला महासमुंद को बीते कुछ दिन पहले गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। जो जिला जेल में निरुद्ध था। जिसको जेल प्रहरियों के द्वारा खोखरा जेल से इलाज हेतु जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था। जो आज दिनांक 08.11.2025 को सुबह करीबन 10.00 बजे जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया, प्रारंभिक जांच में जेल प्रहरी की अभिरक्षा से बंदी के भागने में जेल प्रहरी की लापरवाही पाए जाने से जेल अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात जेल प्रहरी को निलंबित किया गया है।

पुलिस की अपील: यदि उक्त फरार बंदी के बारे में किसी भी व्यक्तियों को जानकारी मिलती है तो तत्काल संबंधित मोबाइल नंबर में सूचना देने का कष्ट करे

  • CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे – 9479274047
  • पुलिस कंट्रोल रूम 9479193199
  • थाना जांजगीर – 9479193107- 9399838762
  • थाना नवागढ़ – 9479193118

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button