Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Lifestyle & CultureChhattisgarhFashion & BeautyJanjgir–ChampaSpecial ReportsState & Local News

“स्टाइल नहीं, संस्कृति चुनी”: छत्तीसगढ़िया अंदाज में किसान बनकर कराया प्री-वेडिंग शूट, बना चर्चा का विषय, संस्कृति संग प्यार का अनोखा संगम..

  •  छत्तीसगढ़िया अंदाज में किसान बनकर कराया प्री-वेडिंग शूट, बना चर्चा का विषय, संस्कृति संग प्यार का अनोखा संगम.

आज के मॉडर्न दौर में जहां नवजवान नई-नई लोकेशन में स्टाइलिश प्री-वेडिंग शूट करवाते हैं, वहीं जांजगीर निवासी सागर राठौर ने सबको पीछे छोड़ते हुए छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को दर्शाते हुए पुराने जमाने के अंदाज में बेहद खास प्री-वेडिंग शूट कराया है।

इस मॉडल युग में आज के नवजवान अपने शादी की तैयारियां नए-नए अंदाज से करते हैं और शादी सम्पन्न होने में जब कुछ दिन शेष रह जाता है, तब प्री-वेडिंग के लिए नए-नए लोकेशन जाकर तरह-तरह के स्टाइल के साथ फोटो खिंचवाते हैं। ऐसे में इन सबको पछाड़ते हुए जिला मुख्यालय जांजगीर के निवासी सागर राठौर ने छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को संजोए रखते हुए सबसे अलग, पुराने जमाने के अंदाज में अपनी शादी का प्री-वेडिंग शूट कुछ खास व अनोखे तरीके से कराया है।

छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में प्री-वेडिंग फोटोशूट कराते हुए—मिट्टी से बना घर, छप्पर वाली छत और पुराने जमाने की टीन की दीवारों के सामने युवक सागर बनियान और लुंगी पहनकर लाल गमछा पकड़े हुए दिखाई देते हैं। वहीं युवती निकिता पारंपरिक लुगरा (छत्तीसगढ़ी साड़ी) पहने हुए है। दोनों ग्रामीण वेशभूषा में आंगन में बैठकर खूबसूरत फोटो शूट करवाते नजर आते हैं।

इसके साथ ही खेत में किसान बने हुए एक और विशेष फोटोशूट किया गया है, जिसमें दुल्हन निकिता छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा—दुलरी, तिलरी, हाथ में चूड़ी, कमर में करधन, और हाथ में धान की बीड़ा लिए हुए नजर आ रही हैं। वहीं युवक सागर अपने सिर पर छत्तीसगढ़ की पहचान लाल रंग का गमछा, हाथ में डंडा लिए, लूंगी-बनियान पहने हुए धान की फसल काटते हुए दिखाई देते हैं.

 

सागर का यह छत्तीसगढ़िया अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि “हमें अपनी छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहनावा कभी नहीं भूलना चाहिए।” आजकल के नौजवान जहां आधुनिकता की ओर अधिक झुक रहे हैं, वहीं सागर राठौर का यह प्री-वेडिंग शूट पुरानी परंपरा और अपनी मिट्टी से जुड़ाव का सुंदर उदाहरण बन गया है, बता दें कि सागर राठौर का विवाह 23 नवंबर 2025 को जांजगीर निवासी निकिता के साथ सम्पन्न होने जा रहा है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button