Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर पुलिस की कार्रवाई, सुकली के जुआ फड़ पर देर रात साइबर टीम व थाना जांजगीर की संयुक्त रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार 46,700 नकद व ताश पत्ती जप्त…

  • जांजगीर पुलिस की कार्रवाई, सुकली के जुआ फड़ पर देर रात साइबर टीम व थाना जांजगीर की संयुक्त रेड
  • 10 जुआरी गिरफ्तार 46,700 नकद व ताश पत्ती जप्त…

जांजगीर चांपा पुलिस बीते देर रात्रि में थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली के जुआ फड़ में साइबर टीम एवं थाना जांजगीर पुलिस टीम की संयुक्त छापेमार रेड कार्यवाही रेड कार्यवाही में 10 जुआरियों को पकड़ा जिसके कब्जे से 46700/- रुपए नगद तथा ताश पत्ती जप्त जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे श के नेतृत्व में दिनांक 20.01.26 की रात्रि को मुखबिर सूचना पर थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली नहर पार में रेड कार्यवाही कर 10 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा गया, जिसके कब्जे से जुमला कुल 46700/- रूपये बरामद किया जाकर सभी जुवाड़ीयानो को विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया।

  • जुआरियों के नाम

1. गुन्नी राम साहू उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड नं. 06 जांजगीर

2. अनिल कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी कुटरा पामगढ़

3. राहुल राठौर उम्र 24 वर्ष निवासी चितरपारा जांजगीर

4. राजू राठौर उम्र 51 वर्ष निवासी खडपडीपारा जांजगीर

5. अजय केंवट उम्र 29 वर्ष निवासी पेण्ड्री

6. भरत राठौर उम्र 52 वर्ष निवासी खोखरा

7. कोमल भार्गव उम्र 54 वर्ष निवासी चण्डीपारा थाना पामगढ

8. नरेन्द्र राठौर उम्र 52 वर्ष निवासी धाराशिव पामगढ़

9. कृष्ण कुमार साहू उम्र 36 वर्ष निवासी सरखों नैला

10. प्रितम राठौर उम्र 28 वर्ष निवासी खोखरा

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, थाना जांजगीर से ASI अरुण सिंह, एवं सायबर टीम से प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे शाहबाज खान रोहित काहरा प्रतीक सिंह श्रीकांत सिंह तथा थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button