Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

बिर्रा थाना क्षेत्र में जुए का बड़ा नेटवर्क, गांवों में खुलेआम लाखों की बाजी, पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप, युवाओं पर बढ़ रहा बुरा असर और लोगों में आक्रोश…

  • बिर्रा थाना क्षेत्र में जुए का बड़ा नेटवर्क, गांवों में खुलेआम लाखों की बाजी..
  • पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप, युवाओं पर बढ़ रहा बुरा असर और लोगों में आक्रोश…
  • बिर्रा थाना क्षेत्र में लाखों का जुआ: कई गांवों में खुलेआम चल रहा अवैध खेल, पुलिस की भूमिका पर सवाल

जांजगीर-चांपा:- जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध जुए का बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने की खबर सामने आई है। बिर्रा, तालदेवरी, सोनादहा, घिवरा और सिलाडीह जैसे गांवों में खुलेआम लाखों रुपए का जुआ खेले जाने से इलाके की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इन गांवों में लंबे समय से जुए का कारोबार फल-फूल रहा है। दोपहर करीब 3 बजे से शुरू होने वाले इन जुए के अड्डों में देर रात तक लाखों रुपए की बाजी लगती है। खास बात यह है कि यहां सिर्फ स्थानीय ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों और बाहरी क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एक ही दिन में लाखों रुपए का लेन-देन हो रहा है, जिससे यह अवैध कारोबार एक संगठित रूप ले चुका है। वहीं, इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जुए के बढ़ते प्रभाव से क्षेत्र में अपराध की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कारण युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। कई युवा जुए की लत में फंसकर अपनी कमाई गंवा रहे हैं और कर्ज के जाल में उलझते जा रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि खबर उजागर होने के बाद पुलिस प्रशासन कब तक हरकत में आता है और इन अवैध जुए के अड्डों पर लगाम लगाने में कितना सफल होता है। फिलहाल, पूरे इलाके में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button