Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

शिवरीनारायण में भाजपा की संगठनात्मक बैठक पवन साय बोले- मेहनत, अनुशासन और श्रेष्ठ आचरण से मजबूत होगा संगठन…

 

भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा

मेहनत, अनुशासन और श्रेष्ठ आचरण से ही मजबूत होगा संगठन : पवन साय

 

शिवरीनारायण में भाजपा की जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न, पदाधिकारियों को दिए संगठन सुदृढ़ीकरण के मंत्र

जांजगीर-चांपा:- भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शिवरीनारायण में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित, अनुशासित एवं संस्कारित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल कार्यक्रमों के आयोजन से नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के श्रेष्ठ आचरण, अनुशासन, सेवा भाव और निरंतर परिश्रम से सुनिश्चित होती है। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति, दायित्वों एवं संगठनात्मक बारीकियों पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि संगठन की छोटी-छोटी बातों पर गंभीरता से कार्य करने से ही संगठन अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनता है। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रियता, समन्वय और समर्पण के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।

 

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी श्री ओ.पी. चौधरी जी, संभाग संगठन प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी, संभाग संगठन सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला,जिला संगठन प्रभारी श्री रामदेव कुमावत जी, जिला अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े जी, जिला संगठन सह प्रभारी श्री राजेंद्र वैष्णव जी, श्री प्रशांत सिंह ठाकुर,श्री अमर सुलतानिया जी, श्री संतोष लहरे जी, श्रीमती सत्यालता मिरि,श्री धनंजय सिंह जी, श्रीमती रजनी साहू जी, श्री समीर शुक्ला जी, श्री पंकज अग्रवाल जी, श्री आशुतोष गोस्वामी जी, श्रीमती संतोषी दुबे जी, श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह जी, विकास शर्मा,श्री रमेश मोदी जी, श्रीमती नूरेश्वरी श्रीवास जी, श्री राम खुबवानी जी, श्री राकेश रूपवानी जी, श्रीमती मीरा पतकी जी, श्री जितेंद्र देवांगन जी, श्रीमती रेखा गढ़वाल जी, श्री प्रदीप नामदेव जी, श्री अनिल शर्मा जी, श्री पुष्पेंद्र निर्मलकर जी, श्री देवव्रत उपाध्याय जी, श्रीमती संतोषी सिंह जी, श्रीमती अर्चना देवांगन, अन्नू सकून,श्री राजेश्वर पाटले जी, श्री आकाश सिंह जी, श्री नरेंद्र कौशिक जी, संतोष जबल,श्री लखन कंवर जी, श्री राहुल थवाईत जी, श्री लोकेश शुक्ला जी, सलीम मेमन,श्री विष्णु हरि गुप्ता जी, कांति मखीजा, योगेश राणा, प्रशांत सिंह, श्रीमती धनेश्वरी जागृति,सहित जिले के पदाधिकारी, नगर पालिका, जिला पंचायत, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूर्ण सक्रियता एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button