Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
SportsChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsState & Local News

जांजगीर चांपा जिले के स्पर्श पांडे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा, इंडो-नेपाल अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने नेपाल को 4-1 से हराकर जीता खिताब, स्पर्श के शानदार प्रदर्शन से जिला हुआ गौरवान्वित…

इंडो-नेपाल अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में चांपा के स्पर्श पांडे का शानदार प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 4-1 से हराकर जीता खिताब

जांजगीर-चांपा:- जिले के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी एवं मानका पब्लिक स्कूल, चांपा के कक्षा 12वीं के छात्र स्पर्श पांडे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जांजगीर-चांपा एवं पूरे छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है।

स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन (SDPF) द्वारा आयोजित इंडो-नेपाल अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में स्पर्श पांडे ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। भारत और नेपाल के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 4-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

मैच के दौरान स्पर्श पांडे ने पूरे समय मैदान पर रहकर टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 12 सफल पास और 1 असिस्ट दर्ज करते हुए टीम की जीत में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके शानदार प्रदर्शन की खिलाड़ियों, कोचों एवं खेल प्रेमियों ने सराहना की।

स्पर्श पांडे की इस उपलब्धि से जांजगीर-चांपा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। जिले के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं खेल संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं। अपनी सफलता पर स्पर्श पांडे ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच, माता-पिता मनमोहन पांडेय महिमामा पांडेय,विद्यालय परिवार तथा सभी वरिष्ठजनों को समर्पित करते हुए उनके मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्पर्श पांडे की यह उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आशा है कि वे भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे। स्पर्श पांडे को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button