Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhGovernmentJanjgir–Champa

कल 03 अगस्त को प्रदेशभर के पटवारी रहेंगे एक दिवसीय हड़ताल पर, विभागीय पदोन्नति और वेतन विसंगति समेत लंबित मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश, जांजगीर-चांपा के पटवारी भी करेंगे समर्थन..

 

कल 03 अगस्त को प्रदेशभर के पटवारी रहेंगे एक दिवसीय हड़ताल पर,

विभागीय पदोन्नति और वेतन विसंगति समेत लंबित मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश, जांजगीर-चांपा के पटवारी भी करेंगे समर्थन..

जांजगीर-चांपा:- राजस्व पटवारी संघ, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के समस्त पटवारी अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में कल 03 अगस्त दिन सोमवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे। यह आंदोलन विभागीय पदोन्नति एवं वेतन विसंगति जैसी लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा है।

राजस्व पटवारी संघ, जिला जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सभी पटवारी साथी भी पूर्ण एकजुटता के साथ इस आंदोलन में अपनी सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने कहा कि विभागीय पदोन्नति एवं वेतन विसंगति का शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है, जिससे प्रदेश के पटवारियों को न्याय मिल सके।

जिलाध्यक्ष यादव ने जिले के सभी पटवारी साथियों से आंदोलन को सफल बनाने हेतु 03 अगस्त दिन सोमवार को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button