Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

आधी रात घर में घुसकर दंपति की निर्मम हत्या, होली मुखौटा पहनकर पहुंचे नकाबपोश, लूट की आशंका, इलाके में फैली दहशत…

 

  • आधी रात घर में घुसकर दंपति की निर्मम हत्या,
  • होली मुखौटा पहनकर पहुंचे नकाबपोश,
  • लूट की आशंका, इलाके में फैली दहशत…

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है, बीती रात अज्ञात नकाबपोश आरोपी घर में घुसकर सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी, वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है

 

मृतकों की पहचान संतराम साहू (65 वर्ष) और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू (62 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके बेटे अलग-अलग स्थानों पर निवास करते हैं। घटना 31 मार्च की देर रात की बताई जा रही है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उनका बड़ा बेटा हरिशंकर साहू सुबह खेत में दवाई छिड़काव के लिए घर पहुंचा। घर का दरवाजा खुला देख वह अंदर गया, जहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में पिता का शव जमीन पर और मां का शव खाट पर खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उसने तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए होली का मुखौटा और नकली बाल पहन रखे थे। घटनास्थल से खून से सने पैर के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं। घर के अंदर से महिला के गले का सोने का हार गायब मिला है, जिससे लूट के उद्देश्य से हत्या की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर के पास लगे पेड़ के सहारे अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। मौके से होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है।

सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button