
बम्हनीडीह में खिला कमल, पहली नगर पंचायत के अध्यक्ष बने रमेश डडसेना, 15 में 11 वार्डों में BJP की जीत, कांग्रेस को 3 वार्डों में सफलता,1 निर्दलीय पार्षद, अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत…
- बम्हनीडीह में खिला कमल, पहली नगर पंचायत के अध्यक्ष बने रमेश डडसेना, 15 में 11 वार्डों में बीजेपी की जीत, कांग्रेस को 3 वार्डों में सफलता 1 निर्दलीय, अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत..
जांजगीर चांपा जिला के बम्हनीडीह नगर पंचायत मे प्रथम अध्यक्ष का परिणाम घोषित हो गया है, और बीजेपी के प्रत्याशी रमेश डडसेना से जीत हासिल की, वहीँ 15 वार्डो के पार्षद चुनाव मे 11 वार्डो मे कमल का फूल खिला है 3 वार्ड मे कांग्रेस और 1 निर्देलिय महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की, नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश डडसेना ने इस जीत को जनता की जीत और सरकार पर भरोसा की जीत बताया, और बम्हनीडीह के सर्वांगीण विकास कराने के दावा किया।।
बम्हनीडीह नगर पंचायत अध्यक्ष और 15 पार्षदों के लिए आज मतगणना सम्पन्न हो गया, बम्हनीडीह के तहसील कार्यलय मे बने स्ट्राग रूप से 3 राउंड मे ईवीएम की गिनती हुए और तीन राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के रमेश डडसेना से 1972 मत हासिल किए वहीँ कांग्रेस के रामलाल सहारे को 1183 मत मिले, वहीँ आप और दो निर्दलीय प्रत्याशियों 500 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए,अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र का वितरण किया।

बम्हनीडीह नगर पंचायत मे पहली बार अध्यक्ष और पार्षद की चुनाव हुई और इस सीट को अपना गढ़ बताने मे कांग्रेस और भाजपा दोनों हो पार्टी दम लगा रही थीं, कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने बम्हनीडीह मे रोड शो और बैठके की और अपने प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया, बीजेपी के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजेपी के संकल्प पत्र का विमोचन कर नगर की मतदाताओ को बीजेपी की सरकार बनने पर सम्पूर्ण विकास का भरोसा दिलाया, अपने इस जीत को नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश डरसेना ने नगर की मतदाता का आभार जताते हुए नगर के अंतिम छोर तक शासन की योजना को पहुंचाने का दावा किया, साथ बीजेपी के चुनाव संचालक गगन जयपुरिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायकों का भी मामला साथ हो गया है, जनता से दूरी हो गई है, बम्हनीडींह मे अब काग्रेस का सूपड़ा साफ होने का दावा किया।
नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव परिणाम आने के बाद बम्हनीडीह मे ताशा और आतिशबाजी जमकर की गई और विजय जुलुस निकाला गया, बम्हनीडीह नगर पंचायत अब ग्राम पंचायत से नगर मे अपग्रेट होने लगा है और मुलभुत सुविधा का विस्तार कर नगर को सुंदर और विकसित बनाने कि दिशा मे एक नया अध्याय की शुरूवात हो गई है।



