Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर निकली फेक, सरकार ने किया खंडन, किसी विमान के मिसिंग होने की पुष्टि नहीं, एटीसी से भी नहीं मिली जानकारी, जंगल के धुएं को लेकर फैली अफवाह, प्रशासन कर रहा जांच…

  • जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर निकली फेक, सरकार ने किया खंडन
  • किसी विमान के मिसिंग होने की पुष्टि नहीं, एटीसी से भी नहीं मिली जानकारी
  • जंगल के धुएं को लेकर फैली अफवाह, प्रशासन कर रहा जांच

कुछ न्यूज़ चैनलों और वेब पोर्टल में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में प्लेन के क्रैश होने की ख़बरें प्रसारित की गई है, इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है । राज्य सरकार की ओर से खंडन जारी कुछ न्यूज़ चैनलों और वेब पोर्टल में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में प्लेन के क्रैश होने की ख़बरें प्रसारित की गई है । इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है ।

कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास के मुताबिक छत्तीसगढ़ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से किसी विमान के मिसिंग होने की जानकारी नहीं है। जहां प्लैन क्रैश की बात की जा रही है वह इलाका उड़ीसा और झारखंड से भी जुड़ता है, लिहाजा वहां के एटीसी से भी बात की गई है, किसी ने कोई एयरक्राफ्ट के मिसिंग की बात नहीं कही। छत्तीसगढ़ में फ्लाइंग क्लब नहीं है, उड़ीसा और झारखंड में है, लिहाजा उनसे भी बात की गई, लेकिन किसी ने अपने किसी विमान के गुम होने की बात नहीं बताई, इससे लगता है कि ये सूचना फेक है। किसी ने किसी विमान को गिरते भी नहीं देखा है। सोशल मीडिया में दो स्टील फोटो और जंगल से उठते धुएं से यह अफवाह फैल गई कि कोई विमान क्रैश हुआ है, जंगल में इस तरह का धुआं फारेस्ट फायर में भी लगता है। हमारे यहां जंगल में आग लगती रहती है, लिहाजा ये भी ऐसा ही कुछ हो सकता है। लेकिन फिर भी हम ड्रोन और वन कर्मियों के जरिए जहां से धुआं उठ रहा है वहां जांच कर रहे हैं।

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया में नारायणपुर क्षेत्र में प्लेन क्रैश की खबरें प्रसारित हो रही थीं, जिसके बाद तत्काल जिला प्रशासन हरकत में आया, कलेक्टर, एसएसपी की पूरी टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल पर वन विभाग की टीम पहले से मौजूद है और उनके सभी कर्मचारी लगातार सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं, ड्रोन के माध्यम से भी पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह के हादसे के संकेत मिल सकें। हालांकि अब तक की जांच में किसी भी प्रकार के प्लेन क्रैश का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है, कलेक्टर ने कहा कि इस मामले में झारखंड और ओडिशा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी संपर्क किया है, लेकिन वहां से भी किसी विमान के लापता होने की कोई सूचना नहीं मिली है
कलेक्टर रोहित व्यास ने यह भी बताया कि गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगना आम बात है, कई बार जंगल में लगी आग के कारण धुआं उठता है, जिससे दूर से देखने पर किसी बड़ी घटना का भ्रम हो सकता है, फिलहाल वन विभाग और प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

 

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button