
कब्बडी मैच के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, टेंट पर गिरा 11 केवी का तार, तीन खिलाड़ियों की हुई मौत अन्य गंभीर रूप से घायल..
- कब्बडी मैच के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, टेंट पर गिरा 11 केवी का तार, तीन खिलाड़ियों की हुई मौत अन्य गंभीर रूप से घायल.
कोंडागांव जिले में एक कबड्डी मैच के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह घटना कोंडागांव के बड़ेराजपूर ब्लॉक के रावसवाही गांव में 20 सितंबर की रात करीब 10 बजे हुई।
रात में जब कबड्डी मैच चल रहा था, तभी अचानक तेज आंधी और तूफान आने लगा। इसी दौरान, मैच स्थल पर लगे टेंट के ऊपर 11 केवी का बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार गिरने से टेंट में मौजूद लोगों को बिजली का करंट लगा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के विश्रामपुरी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इनमें से 03 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोंडागांव के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में कुछ अन्य ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर है।



