Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

VB-G-RAM-G जनजागरण अभियान में जुटे किसान-मजदूर, जांजगीर-चांपा में ग्रामीणों को दी गई रोजगार योजनाओं की जानकारी, अफवाहों से सावधान रहने की अपील…

*VB-G-RAM-G जन जागरण अभियान में जुटे मजदूर और किसान,,,*

 

जांजगीर-चांपा जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से VB-G-RAM-G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) के तहत जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार 22 फरवरी 2026 को ग्राम रामचौरा (बुडेना) और ग्राम सेमरा स्थित रमा उत्सव वाटिका में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूरों और किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा मनरेगा योजना को बंद किए जाने को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, जबकि केंद्र सरकार ग्रामीण रोजगार और आजीविका को सशक्त करने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। उपस्थित जनसमूह को सरकार की विभिन्न गारंटी योजनाओं, रोजगार सृजन कार्यक्रमों और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी गई। रामचौरा ग्राम बुडेना में शाम 5 बजे आयोजित सभा में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं दोपहर 3 बजे रमा उत्सव वाटिका, सेमरा में भी बड़ी संख्या में किसान और मजदूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा ठाकुर शिव चमन सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और अधिकृत जानकारी पर ही विश्वास करें। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाना और लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना बताया गया।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button