Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

वेदांता प्लांट में भीषण हादसा, 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत, नाम लिस्ट जारी, 20 से ज्यादा घायल, बॉयलर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, PM–CM ने जताया दुख, मुआवजे और जांच के आदेश…

 

वेदांता प्लांट में भीषण हादसा, 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत, नाम लिस्ट जारी, 20 से ज्यादा घायल, बॉयलर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, PM–CM ने जताया दुख, मुआवजे और जांच के आदेश…

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे हुए बॉयलर ब्लास्ट ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में 17 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है और कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के मजदूर शामिल हैं। सभी 17 मृतकों की पहचान भी सामने आ चुकी है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी हादसे पर संवेदना जताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5.5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है।

इधर, प्लांट प्रबंधन ने भी मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। फिलहाल प्रशासन और राहत टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button