
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaRaipurState & Local News
स्वतंत्रता दिवस पर खुले बांगो डेम के 6 गेट: बांगो डेम से 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा, 99% भराव के बाद पहली बार खुले गेट, जलस्तर और आवक बढ़ने पर गेट नंबर 5 और 7 भी खोले जाने की संभावना, निचले इलाकों में बढ़ सकता है जलप्रवाह…
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांगो डेम के गेट खुले, बांगो डेम के 6 गेट खोले गए, 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा…
छत्तीसगढ़: कोरबा जिले के बांगो डेम में जलस्तर बढ़ने के बाद डेम के 6 गेट खोल दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार फिलहाल डेम से करीब 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
वहीं जलस्तर और आवक को देखते हुए गेट नंबर 5 और 7 भी खोले जाने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बांगो डेम के इतिहास में यह पहली बार है, जब डेम के करीब 99 प्रतिशत भराव के बाद गेट खोले गए हैं।

डेम के गेट खुलने के बाद नदी और निचले इलाकों में पानी का बहाव बढ़ सकता है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



