
किसान के एक गलती के कारण, नागिन ले रही बदला, 7 बार किसान को डस चुकी है नागिन…
अक्सर घरों में दादी, नानी से कहानी आपने सुनी जरूर होगी कि सांप अपना बदला लेना नहीं भूलती है। बहुत से लोग इसे अंधविश्वास भी कहते और समझते हैं, वही इसी से जुड़ी ही एक हकीकत और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जो उत्तर प्रदेश का है जहां नागिन एक किसान के पीछे पड़ गई है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में रहने वाले किसान के पीछे नागिन इस कदर पड़ गई है कि वो जहां भी दिखता है काट लेती है। नागिन उसके पीछे पड़ी है और अब तक 7 बार किसान को काट चुकी है। हालांकि हर बार किसान की जान बच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि किसान एक बड़ी भूल हो गई थी जिसकी सजा उसे मिल रही है।
किसान और नागिन की दुश्मनी वाला ये अनोखा मामला रामपुर से सामने आया है। यहां के मिर्जापुर गांव का रहने वाला एहसान नाम का किसान इन दिनों दहशत में जीवन गुजार रहा है। इसके पीछे की वजह एक नागिन है जो उसकी दुश्मन बन चुकी है,
किसान जहां भी जाता है वो उसको मिल जाती है। इसके बाद बिना देर किए उसको डंस भी लेती है। एहसान को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर क्या हो रहा है। अब तक नागिन उसको 7 बार काट चुकी है। फिर भी जैसे-तैसे उसकी जान बच जा रही है। नागिन के काटते ही वो अस्पताल दौड़ जाता है।
एक गलती से दुश्मन बन गई नागिन..
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एहसान से नागिन की दुश्मनी क्यों हो गई। इसकी वजह खुद एहसान को भी पता है। एहसान ने बताया कि करीब 7 माह पहले दो नागों ने उसके ऊपर हमला कर दिया था। उसने खुद को बचा लिया और एक नाग को डंडे से पीटकर मार डाला। जबकि दूसरा नाग वहां से बचकर निकल गया था।
उसने मरे हुए नाग को वहीं दफना दिया था। गांववालों का मानना है कि उसकी ये गलती उसको भारी पड़ गई। ग्रामीण कहते हैं कि इसी वजह से सांप किसान को बार-बार काट रही है। वो अपने नाग का बदला लेना चाहती है। एहसान का कहना है कि वो अब तक 7 बार उसका शिकार हो चुका है। काटते ही वो भाग जाती है एहसान एक कृषि फॉर्म पर जॉब करता है। उसका कहना है कि वो चार छोटे-छोटे बच्चों का पिता है। उसे नहीं पता कि आगे क्या होगा और वो अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिन्तित है। वहीं फॉर्म मालिक सतेन्द्र ने बताया कि ये जहां भी जाता है, इसे सांप काट लेता है। इस वजह से वो काफी परेशान है।
सतेन्द्र का कहना है कि एहसान ने नागों के जोड़े से दुश्मनी ले ली है। इसी का अंजाम अब वो भुगत रहा है। वहीं ये अजीबो-गरीब घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। जो भी इस घटना को सुन रहा है वो हैरान हो रहा है। किसान और नाग के बीच की दुश्मनी में कुदरत दोनों का ही साथ दे रही है लेकिन जीतेगा कौन, ये कोई नहीं जानता है।



