
Breaking NewsChhattisgarhState & Local News
नवाखाई पर्व पर घर में कलंक: मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री…
- नवाखाई पर्व पर घर में कलंक:
- मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटा गिरफ्तार,
- पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री..
कांकेर:- बीते दिनों कोतवाली थानाक्षेत्र के मर्दापोटी गांव में एक महिला की मौत की गुत्थी कांकेर पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल नवाखाई पर्व के दिन मां बेटे के बीच नवाखाई पर्व में अपने बहन के घर जाने की बात पर मां बेटे के बीच विवाद हुआ था। पर बेटी के घर नहीं जाने से इनकार करने पर पुत्र ने अपनी मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी और इस घटना क्रम के आरोप अपने बड़े भाई पर लगाकर इसे दूसरा रूप देने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस ने ग्राम मर्दापोटी में बाकायदा कैंप लगाकर जांच कर रही थी। दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें छोटे बेटे ने अपराध स्वीकार करते हुए अपनी मां की हत्या करना कबूल लिया है। कांकेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।



