Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
ChhattisgarhNational NewsRaipurState & Local News

गणेश विसर्जन के दौरान क्रेन का पट्टा टूटा, नीचे गिरने से भगवान गणेश की प्रतिमा हुई खंडित, समिति के आक्रोशित सदस्यों ने क्रेन ड्राइवर को पीटा…

  • गणेश विसर्जन के दौरान क्रेन का पट्टा टूटा,
  • नीचे गिरने से भगवान गणेश की प्रतिमा हुई खंडित
  • समिति के आक्रोशित सदस्यों ने क्रेन ड्राइवर को पीटा..
रायपुर शहर के महादेव घाट पर मंगलवार- बुधवार की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच गणेश विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें क्रेन के द्वारा गणेश जी को विसर्जन किया जा रहा था तभी क्रेन का पट्टा टूट गया, जिससे गणेश प्रतिमा गिरकर खंडित हो गई, इसके बाद मौके पर मौजूद समिति के गुस्साए सदस्यों ने क्रेन चालक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे ड्राइवर घायल हो गया .
बता दें कि विसर्जन के दौरान गणेश प्रतिमा को विसर्जन कुंड में उतारा जा रहा था, इसी दौरान, नगर निगम की क्रेन का पट्टा अचानक टूट गया, जिससे विशाल गणेश जी की प्रतिमा नीचे गिरकर खंडित (टूट) गई,  जैसे ही प्रतिमा खंडित हुई, वहां मौजूद गणेश समिति के सदस्य आक्रोशित हो गए, उनका गुस्सा क्रेन चालक पर फूट पड़ा। उन्होंने न केवल चालक को लात-घूंसों से पीटा, बल्कि कुछ युवकों ने हाकी स्टिक से भी हमला किया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है,
इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई, घटना में घायल हुए क्रेन चालक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।, इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकार्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वही नगर निगम की क्रेन का पट्टा टूटना एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है, इस घटना ने एक तरफ जहां भक्तों की भावनाओं को आहत किया है, वहीं दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था के लिए भी एक चुनौती पेश की है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button