
छत्तीसगढ़: नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-कार में जोरदार टक्कर दो युवक जिंदा जले, एक गंभीर रूप से घायल…
- नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा – दो युवक जिन्दा जले,
छत्तीसगढ़ के बस्तर में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलेपाल गांव के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, देर रात करीब 2 बजे बोलेरो वाहन और कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई,
,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए, हादसे के वक्त कार में 3 युवक सवार थे, जिनमें से केवल एक ही बाहर निकल पाया, जबकि अन्य दो युवक आग से घिरे वाहन में फंसे रह गए और जिंदा जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ बचाव कार्य शुरू किया गया, घायलों को एम्बुलेंस की मदद से तुरंत डिमरापाल अस्पताल ले जाया गया, फिलहाल अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.. कोड़ेनार थाना की पुलिस के द्वारा वाहनों के नंबर प्लेट से मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है..साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है…. वही बोलेरो वाहन में सवार घायलो का भी ईलाज जारी है जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है.



