
रायपुर पुलिस ने स्ट्रेन्जर हाउस, न्यूड पार्टी कराने वाले आयोजक सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर कर रहे थे प्रचार…
रायपुर पुलिस द्वारा स्ट्रेन्जर हाउस/पूल पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजक सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, आपको बता दें की दिनांक 21.09.2025 को एस.एस. फार्म हाउस भाठागांव में आरोपियों पूल पार्टी इवेंट का आयोजन द्वारा किया जाना था। इवेंट का प्रचार प्रसार करने के लिये सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो का उपयोग किया जा रहा था। अपरिचत क्लब नाम से इंस्टाग्राम पेज बनाया गया था। प्रकरण में इवेंट आर्गेनाईज करने वाले आर्गेनाईजर, फार्म हाउस उपलब्ध कराने वाले, प्रमोशन व प्रमोट करने वाले कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- गिरफ्तार आरोपी
1. संतोष जेवानी और अजय महापात्रा – इवेंट आयोजक
2. संतोष गुप्ता – एसएस फार्म हाउस का मालिक, जिसने जगह उपलब्ध कराई
3. अवनीश गंगवानी – “What is Raipur” नाम से सोशल मीडिया पर इवेंट का प्रचार करता था
4. जेम्स बेक – हाईपर क्लब का मालिक
5. दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव – क्लब से जुड़े प्रमोटर
पुलिस ने बताया कि इस इवेंट में प्रवेश के लिए कई युवाओं ने बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी। ऐसे सभी खातों और लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह आयोजन अश्लील गतिविधियों और अवैध पार्टी को बढ़ावा देने की कोशिश थी, जिस पर सख्ती से रोक लगाई गई है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में इस तरह की अवैध पार्टियों या आयोजनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई युवाओं को भटकाने वाले आयोजकों के खिलाफ एक बड़ा संदेश है।



