Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsPoliticsRaipurState & Local News

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का वॉयरल ऑडियो से मचा हंगामा, विधायक ने बताया साजिश, जानिए पूरा मामला ऑडियो के बारे में विधायक ने क्या कहा…

  • पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का वॉयरल ऑडियो से मचा हंगामा,
  • विधायक ने बताया साजिश, जानिए पूरा मामला

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश का कथित वॉयरल ऑडियो क्षेत्र में सनसनी फैला रहा है। ऑडियो में विधायक और रेत कारोबारियों के बीच पैसे के लेन-देन की बातचीत बताई जा रही है। इसमें हर महीने कलेक्टर, एसडीएम और खुद विधायक सहित अन्य को लाखों रुपये देने की डील की चर्चा सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह बातचीत रोशन नामक व्यक्ति से हुई है। ऑडियो सामने आने के बाद विधायक ने जांजगीर में प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा और इसे फर्जी बताते हुए कहा कि यह AI द्वारा एडिटेड ऑडियो है, जिसे उनकी छवि खराब करने के लिए वायरल किया गया है.

 

रेत कारोबार में संरक्षण का आरोप...जिले में रेत कारोबार में पर राजनीतिक संरक्षण के आरोप लगते रहे हैं, वही अब 6 ऑडियो क्लिप्स वायरल हुए है जिसमें विधायक शेषराज हरवंश पर रेत माफिया से कलेक्टर,SDM, राघवेन्द्र सिंह और खुद के लिए हर महीने कुल 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया जा रहा है, इन्हीं ऑडियो में अवैध उत्खनन के दौरान पकड़े गए वाहनों को छुड़वाने के लिए लेन-देन की बात भी सामने आई है.

विधायक ने ली प्रेसवार्ता…प्रेसवार्ता में विधायक शेषराज हरवंश ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग और भाजपा पदाधिकारी मिलकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, और उनके खिलाफ ऑडियो को एआई से एडिट कर वायरल किया गया। लेकिन 6 ऑडियो में से एक ऑडियो सही होने की स्वीकार की है, उसमें वे अधिकारियों से चालान काटने और गाड़ी छुड़वाने की बात कर रहे हैं, लेकिन यह भी कहा कि यह करीब एक साल पुराना मामला है, और अन्य ऑडियो को जांच करने ओर आरोपियों में उन्होंने इस मामले में FIR दर्ज कराने की बात कही है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button