Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
AccidentBreaking NewsChhattisgarhState & Local News

छत्तीसगढ़: नहर में गिरी JCB, चालक द्वारा निकालने के प्रयास में दोबारा फिर हादसा, चालक पानी के तेज बहाव में बहा, रेस्क्यू जारी, JCB गिरने का वीडियो वायरल…

  • छत्तीसगढ़: नहर में गिरी JCB, चालक द्वारा निकालने के प्रयास में दोबारा फिर हादसा,
  • चालक पानी के तेज बहाव में बहा, रेस्क्यू जारी, JCB गिरने का वीडियो वायरल…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इस समय की बड़ी खबर आ रही है, देर रात नहर किनारे काम कर रही जेसीबी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, हादसा इतना डरावना था कि देखने वालों के होश उड़ गए, यही नहीं, जेसीबी को  चालक द्वारा बाहर निकालने की कोशिश के दौरान वह दोबारा नहर में गिर गई, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। कोरबा जिले के के उरगा थाना क्षेत्र की घटना है।
 बता दे की नहर किनारे काम कर रही जेसीबी (JCB ) अचानक अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव नहर में गिर गई। किसी तरह चालक ने JCB वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन जेसीबी रिवर्स होकर दोबारा नहर में गिर पड़ी, हादसे के वक्त वहां मौजूद बाइक सवार युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि जेसीबी चालक और उसका एक साथी नहर के तेज बहाव में बह गए। दोनों की तलाश के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम जुट गई है।
 उरगा थाना प्रभारी, राजेश तिवारी ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है, वाहन मालिक से भी संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल जेसीबी को बाहर निकालने का प्रयास जारी है और लापता चालक की तलाश के लिए नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।”

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button