Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhState & Local News

मोबाइल की लत ने फिर ली एक मासूम की जान, दसवीं की छात्रा ने मोबाइल नहीं मिलने पर जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या…

मोबाइल की लत के चलते फिर एक 10 वी की छात्रा की जान चली गई ..छात्रा ने मोबाइल नहीं मिलने पर जुआ मारने वाली जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला का है .. दरअसल मृतका राधिका यादव की अपनी बड़ी बहन सोनिया यादव से मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था ..मृतक राधिका मोबाइल मांग रही थी लेकिन उसकी बड़ी बहन ने मोबाइल नहीं दिया ..बल्कि मोबाइल को छुपा दिया ..मोबाइल नहीं मिलने से छात्रा को इतना गुस्सा आया कि छात्रा ने जुआ मारने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया ..पिता जब काम से घर पहुंचे तो बेटी की हालत बिगड़ता देख इलाज के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर कर दिए ..जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया फिलहाल अस्पताल चौकी पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है छात्रा की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है ।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button