
शासकीय प्राथमिक शाला डिपरीपारा में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन, कन्याओं का किया गया विशेष सम्मान..
जांजगीर चांपा:- शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन करने का विधान है जिसे कंजक के नाम से भी जाना जाता है। हर कन्या में माता दुर्गा का दिव्य अंश माना गया है इसलिए उनका पूजन करने से सौभाग्य और मंगल की प्राप्ति होती है। इसी उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला डिपरीपारा बिरगहनी चांपा में रेणु कौशिक और ममता यादव द्वारा कन्या पूजन कराया गया । छोटी कन्याओं को देवी दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की गई जिसमें उनके पैर धोकर आलता लगाया गया । चंदन, तिलक ,अक्षत लगाकर आरती की गई और भोजन में खीर, पुरी , आलू चने का साग खिलाया गया । दक्षिणा स्वरूप श्रृंगार का सामान जैसे रुमाल, बिंदी ,मेहंदी ,माला ,क्लिप और चॉकलेट का वितरण किया गया ।जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अनीता श्रीवास कालिंद्री पटेल तथा शाला के रसोईया साधमति साहू ,जागेश्वरी साहू ,संतोषी राठौर का विशेष सहयोग रहा । धार्मिक मान्यता यह भी है कि कन्या पूजन से न केवल देवी मन प्रसन्न होती है बल्कि नवग्रह भी संतुलित होते हैं ।यही कारण है कि इसे नवरात्रि का सबसे पुण्यदायी अनुष्ठान कहा गया है।



