Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhNational NewsState & Local News

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे नक्सली…

 

  • नक्सलियों की देसी हथियार बनाने की फैक्ट्री को जवानो ने किया ध्वस्त…

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने माओवादियों को एक और बड़ा झटका दिया है… सुरक्षाबलों ने जिले के मेट्टागुड़ा कैंप क्षेत्र में स्थित माओवादियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है. इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, बारूद, और विस्फोटक सामग्री बरामद की है.फैक्ट्री से मिले उपकरणों और सामग्री से यह साफ जाहिर होता है कि नक्सली सुरक्षाबलों पर बड़े हमले की योजना बना रहे थे.

 

सुकमा एसपी किरण चव्हाण के मुताबिक यह संयुक्त ऑपरेशन जिला बल और 203 कोबरा बटालियन की टीम द्वारा 26 सितंबर की सुबह शुरू किया गया, टीम मेट्टागुड़ा पुलिस कैंप से सर्च ऑपरेशन पर निकली थी और ग्राम ईरापल्ली और कोईमेंटा के आसपास के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, इसी दौरान सुरक्षाबलों को जंगल के भीतर नक्सलियों की एक गुप्त हथियार निर्माण फैक्ट्री का सुराग मिला, मौके पर पहुंचकर जवानों ने फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया और सभी उपकरण और सामान को जब्त कर लिया,

इस फैक्ट्री में नक्सली हथियार, बारूद और IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तैयार कर रहे थे, जिसे सुरक्षाबलों के खिलाफ इस्तेमाल करने की साजिश थी, सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है, उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी..

 

नक्सलियों की फैक्ट्री से बरामद सामग्री…

  • वर्टिकल मिलिंग मशीन – 01
  • बीजीएल लांचर (बड़ा) – 02
  • बीजीएल हेड्स – 94
  • बीजीएल शेल (खाली) – 12
  • बेंच वाइस – 03
  • हैंड ग्राइंडर मशीन – 01
  • लकड़ी के राइफल बट – 06
  • डायरेक्शनल IED पाइप्स – 03
  • सोलर बैटरी – 04
  • स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80
  • और बड़ी मात्रा में गैस कटर हेड्स, मोल्डिंग पॉट्स और आयरन स्क्रैप शामिल है…

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button