Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
BilaspurChhattisgarhGovernmentState & Local News

छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट की रजत जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यपाल और CM सहित सुप्रीम कोर्ट जस्टिस हुए शामिल…

  • छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट की रजत जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यपाल और CM सहित सुप्रीम कोर्ट जस्टिस हुए शामिल..

छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रजत जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ इस दौरान राज्यपाल रामेन डेका,CM विष्णुदेव साय हाईकोर्ट के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए, सुप्रीम कोर्ट जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस प्रशांत मिश्रा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सहित तमाम जस्टिस कार्यक्रम में मौजूद रहे.

दरअसल छत्तीसगढ हाईकोर्ट की रजत जयंती कार्यक्रम आज हुआ इस दौरान मंच पर राज्यपाल महामहिम रेमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस प्रशांत मिश्रा समेत तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पी. सैम कोशी और पूर्व जज मनींद्र मोहन श्रीवास्तव की मौजूदगी ने समारोह को गरिमा प्रदान की, वही चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा 25 साल में हाईकोर्ट ने पेंडेंसी घटाने और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, वही उद्बोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भरोसा जताया कि जनता की आस्था न्यायपालिका पर हमेशा अटूट रहेगी.

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे.के. माहेश्वरी ने हिंदी में संबोधित करते हुए कहा “मैं छत्तीसगढ़ आया हूं तो हिंदी में ही बोलूंगा मैं मध्यप्रदेश का हूं और छत्तीसगढ़ से मेरा आत्मीय जुड़ाव है बेंच और बार एक रथ के दो पहिए हैं, और कर्म ही सच्चा धर्म है उन्होंने यह भी कहा कि “न्यायालय इमारतों से नहीं, बल्कि लोगों को मिलने वाले न्याय से पहचाना जाएगा और आने वाले 25 साल सबकी सहभागिता से तय होंगे ”वहीं छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को राज्य की रजत जयंती और हाईकोर्ट की रजत जयंती की शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा“बिलासपुर अब न्यायधानी के नाम से पहचाना जा रहा है यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की देन है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर नई पहचान दी, और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पहचान और मजबूत हो रही है कार्यक्रम मे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू,डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री गजेंद्र यादव, मंत्री ओपी चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button