Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
AccidentBreaking NewsChhattisgarhInternational NewsNational NewsPoliticsState & Local News

TamilNadu: तमिलनाडु में टीवीके पार्टी अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ से हुआ हादसा, 39 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, अभिनेता विजय 20 – 20 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषण की…

 

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई. इसमें 39 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी. हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी टीवीके की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.

विजय के भाषण के दौरान भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए. भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे. हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की. इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए.घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस और जिला प्रशासन राहत कार्य में जुट गयी है।

घटना के चलते विजय को अपना भाषण अस्थायी रूप से रोकना पड़ा क्योंकि भीड़ में कई लोग बेहोश हो गए थे। गंभीर भीड़भाड़ के कारण कई पार्टी कार्यकर्ता और बच्चे दबाव में आकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। इस दौरान विजय ने मंच से लोगों से शांति बनाए रखने और एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली करने की अपील की।

तमिलनाडु के करूर जिले में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ में बच्चों सहित कई लोगों की मौत पर राज्यपाल आरएन रवि ने शोक जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को “दुखद” बताया. राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन रात में ही करूर पहुंच गए। यहां उन्होंने करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की।

वही टीवीके प्रमुख अभिनेता विजय ने शनिवार शाम अपनी रैली में हुई भगदड़ में मारे गए 39 लोगों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की। टीवीके प्रमुख ने एक एक्स पोस्ट में यह भी कहा कि इस दुखद हादसे में घायल हुए लगभग 100 लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी,

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अभिनेता-राजनेता विजय ने कहा कि वह दुःख से अभिभूत हैं। आगे लिखा कि मेरे दिल में जो दर्द है उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरी आँखें और मन दुःख से घिरे हुए हैं। आप सभी के चेहरे, जिनसे मैं मिला हूँ, मेरे दिमाग में बार-बार घूम रहे हैं। जितना मैं अपने प्रियजनों के बारे में सोचता हूँ जो स्नेह और परवाह दिखाते हैं, उतना ही मेरा दिल अपनी जगह से और दूर होता जाता है…

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button