
किसान बनकर खाद दुकान पहुंचे कृषि उप संचालक, यूरिया की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़, 266 रुपये की यूरिया 850 रुपये में बेच रहा था व्यापारी, 1400 से अधिक बोरी खाद जब्त, दुकान सील…
- किसान बनकर खाद दुकान पहुंचे कृषि उप संचालक, यूरिया की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़,
- 266 रुपये की यूरिया 850 रुपये में बेच रहा था व्यापारी, 1400 से अधिक बोरी खाद जब्त, दुकान सील…
जांजगीर चांपा जिले के खाद की कालाबाजारी जोरो पर है, किसानो को व्यापारी यूरिया जैसी खाद को तीन गुना अधिक क़ीमत मे बेच रहें है, किसानो की शिकायत के बाद आज क़ृषि विभाग के उप संचालक खुद ही किसान बन कर लोअर टीशर्ट और गमछा (स्कार्फ) के साथ स्लीपर चप्पल में जिला मुख्यालय के नानकचंद नंद किशोर क़ृषि केंद्र यूरिया खरीदने पहुंचे, जहाँ क़ृषि केंद्र के संचालक ने सभी किसानों की तरह उप संचालक को भी 266 रूपये 50 पैसा की यूरिया को 850 रुपये मे बिना बिल दिए बेच दिया,जिसके बाद क़ृषि विभाग की टीम मौके मे पहुंची और 1400 से अधिक बोरी खाद जप्त कर दुकान को सील कर दिया।।

खाद की काला बाजारी से जांजगीर चाम्पा जिले के किसान भारी परेशान है, निजी क़ृषि केंद्र संचालको की मनमानी इस कदर बढ़ी हुई है कि शासन द्वारा बनाई गई पॉस मशीन सुविधा की क़ीमत को ठेंगा दिखाते हुए किसानों से कई गुना अधिक राशि वसूली जी रही है, मामले की शिकायत मिलने पर क़ृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने अपना सरकारी वाहन और पहनावा बदल कर एक किसान का रिस्तेदार बन कर हकीकत जानने जिला मुख्यालय के नेता जी चौंक मे संचालित नानकचंद नंद किशोर के खाद दुकान पहुंचे और तीन बोरी यूरिया खरीदा, क़ृषि केंद्र के संचालक ने बाक़यदा किसान का आधार कार्ड लेकर पॉस मशीन मे एंट्री किया और शासन द्वारा निर्धारित राशि 266 रुपये 50 पैसा दिखाया लेकिन बिल दिए बिना किसान से तीन बोरी यूरिया की क़ीमत 2550 रुपये ले लिया।।

किसान के रूप मे उपस्थित क़ृषि विभाग के उप संचालक ने व्यापारी से ज्यादा कीमत लेने पर आपत्ति भी की लेकिन संचालक ने किसान को 2550 रुपये ही ली, जिसके बाद उप संचालक ने अपने विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारियों को क़ृषि केंद्र बुलाया और खाद गोदाम से भारी मात्रा मे यूरिया, डीएपी और अन्य खाद जप्त किया, क़ृषि विभाग के उपसंचालक ने कहा कि खरीफ फसल के लिए किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार बैठक लेकर काला बाजारी रोकने के निर्देश दिए जा रहे है, इसके बाद भी कई व्यापारी किसानो से अधिक दाम ले रहें है, जिसे रोकने के लिए विभाग के अलग अलग तरीके से कार्रवाई कर रही है, और आगे भी इसी तरह छापा मार कार्रवाई की जायगी।।

क़ृषि विभाग के उप संचालक द्वारा किसान के रूप मे किए गए छापा मार कार्रवाई से खाद की काला बाजारी करने वालों मे हड़कंप मच गया है,वहीँ क़ृषि विभाग के अधिकारी भी खाद की काला बाजारी रोकने के लिए एक कड़ा सन्देश दिए है और दूसरी बार खाद की काला बाजारी करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है,



