
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का पौधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
- जिला भाजपा के द्वारा किया गया विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण..
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इंदिरा उद्यान विश्राम गृह अकलतरा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सौरभ सिंह खनिज विकास निगम अध्यक्ष, रामदेव कुमावत जिला संगठन प्रभारी, अम्बेश जांगड़े जिलाध्यक्ष, कमला देवी पाटले, चुन्नीलाल साहू, प्रशांत शर्मा अकलतरा विधानसभा प्रभारी, संतोष लहरे, प्रशांत सिंह, अमर सुलतानिया,नंद चौधरी, नंदनी रजवाड़े द्वारा परिसर में पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि प्रकृति और प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखना ही सतत विकास का आधार है। आज के आधुनिक युग में जहाँ विकास आवश्यक है, वहीं आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखना भी हमारी परम जिम्मेदारी है। धरती और प्रकृति का संरक्षण करके ही हम एक स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की नींव रख सकते हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जिले वासियों से भी अपील की कि वे इस पर्यावरण दिवस पर न केवल एक पौधा लगाएँ, बल्कि उसके बड़े होने तक उसकी पूरी देखभाल करने का संकल्प भी लें। इस अवसर पर जिला भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला भाजपा पदाधिकारी रवि पांडेय प्रदेश किसान मोर्चा, पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, समीर शुक्ला,धनंजय सिंह,लक्ष्मी देवांगन, प्रदीप शरफ,राम खूबवानी, रमेश मोदी, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, गौरव तिवारी, दिनेश दास, आकाश सिंह, राजेश्वर पाटले इत्यादि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



