
रायगढ़ में सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष निर्वाचन की तैयारी तेज, 7 जून को धरमजयगढ़ में होगा निर्वाचन एवं नई कार्यकारिणी का गठन, विष्णु यादव पर्यवेक्षक और धर्मेंद्र यादव बने सह-पर्यवेक्षक..
- रायगढ़ में सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष निर्वाचन की तैयारी तेज, 7 जून को धरमजयगढ़ में होगा निर्वाचन एवं नई कार्यकारिणी का गठन, विष्णु यादव पर्यवेक्षक और धर्मेंद्र यादव बने सह-पर्यवेक्षक..
जांजगीर चांपा/ रायगढ़:- सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा संगठन को मजबूत बनाने और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष के निर्वाचन और नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
रायगढ़ जिले के लिए विष्णु यादव को पर्यवेक्षक तथा धर्मेंद्र यादव को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, प्रदेश संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह कोई पद नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व है, जिसका उद्देश्य समाज में समरसता स्थापित करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया को संपन्न कराना है।
सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के निर्देशानुसार जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़ में 7 जून 2026, रविवार को जिला अध्यक्ष के निर्वाचन एवं नई कार्यकारिणी के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने इसे यादव समाज के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर बताया है।
समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण आयोजन के साक्षी बनने की अपील की है। साथ ही संगठन की एकता, समरसता और सामाजिक विकास के लिए सहयोग देने का आग्रह किया गया है।



