Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
SportsChhattisgarhJanjgir–ChampaRaipurState & Local News

दूसरी छत्तीसगढ़ सीनियर फास्ट 5 नेटबॉल प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में मेजबान जांजगीर-चांपा और महिला वर्ग में दुर्ग बना चैंपियन..

  • दूसरी छत्तीसगढ़ सीनियर फास्ट 5 नेटबॉल प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में मेजबान जांजगीर-चांपा और महिला वर्ग में दुर्ग बना चैंपियन

जांजगीर-चांपा: नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘दूसरी छत्तीसगढ़ सीनियर फास्ट 5 नेटबॉल प्रतियोगिता’ का भव्य समापन हुआ। इस रोमांचक स्पर्धा में पुरुष वर्ग में मेजबान जांजगीर-चांपा और महिला वर्ग में दुर्ग जिले की टीम ने बाजी मारते हुए खिताबी जीत हासिल की। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में पुरुष वर्ग में जांजगीर-चांपा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुर्ग की मजबूत टीम को 21-14 से शिकस्त दी, वहीं महिला वर्ग के संघर्षपूर्ण मुकाबले में दुर्ग जिले ने कोरबा को 15-10 से हराकर विजेता का ताज अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में कुल 31 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें पुरुष वर्ग में 16 एवं महिला वर्ग में 15 टीमें शामिल रहीं। सभी टीमों के बीच राउंड रोबिन लीग फॉर्मेट में कुल 46 लीग मैच, 8 क्वार्टर फाइनल, 4 सेमीफाइनल एवं 2 फाइनल मैच खेले गए। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऑफिशियल एवं राज्य के बाहर से आए तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जांजगीर-नैला नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अमर सुल्तानिया (जशपुर विधानसभा प्रभारी), लोकेश राठौर (जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 1), पार्षद प्रतिनिधि विवेक सिंह, पार्षद उमेश राठौर, जिला खेल अधिकारी (स्कूल शिक्षा विभाग) रमेश तिवारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से एस. एस. बघेल, जिला नेटबॉल संघ जांजगीर-चांपा के उपाध्यक्ष राजेश पांडे, कोषाध्यक्ष संस्कार द्विवेदी, जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, जिला कराटे संघ से वरुण पांडे, NFI ऑब्जर्वर पवन पाटले और ऋतुराज यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से एवं प्रदेश संघ से आए पदाधिकारी भी शामिल हुए, नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह सरगुजा से, नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष योगेश साहू बिलासपुर से, नेट वाली स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की जॉइंट सेक्रेटरी एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनम शर्मा दुर्ग से,जिनमें दुर्ग जिला सचिव मोहनराव, रायपुर जिला सचिव अनूप यादव, धमतरी जिला सचिव गोपाल साहू, सरगुजा जिला सचिव रजत सिंह, सूरजपुर जिला सचिव राहुल सिंह, जशपुर जिला सचिव खुशबू गुप्ता, कोरबा जिला अध्यक्ष खुशबू राठौर, बिलासपुर से उत्तम साहू, बलौदा बाजार-भाटापारा से संदीप वर्मा, राजनांदगांव से जानकी, गरियाबंद से अनिल, सक्ती से चंद्र प्रकाश तिवारी, रायगढ़ से अभिषेक गुप्ता, कांकेर से सुनील सिंह, मुंगेली से स्वप्निल चुनेकर तथा NFI एग्जीक्यूटिव मेंबर प्रशांत जेकब, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी इमरान खान, नितेश शर्मा, मनोज साहू, प्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष व सचिवों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

10-10 चयनित खिलाड़ी पुडुचेरी में करेंगे सीजी का प्रतिनिधित्व : नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा ने सभी जिलों के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दीं। एसोसिएशन के महासचिव राजेश राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 25 से 28 जून 2026 तक पांडिचेरी में आयोजित होने वाली ‘5वीं सीनियर फास्ट 5 नेटबॉल प्रतियोगिता’ में हिस्सा लेंगे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button