
दुर्गा पंडाल में फूहड़ गानों पर डांस, धार्मिक संगठनों का विरोध सड़क पर हंगामा और घंटों जाम, आयोजकों पर कार्रवाई की मांग…
जांजगीर-चांपा जिले के राहौद नगर पंचायत में नवरात्रि पर्व के अवसर पर दुर्गा पंडाल में देर रात फूहड़ गानों पर महिलाएं और पुरुष डांस करने का वीडियो सामने आया है. जिससे धार्मिक संगठन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं.और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कारण हंगामा जिसके कारण मुख्यमार्ग मार्ग पर लंबा जाम लग गया. मौके पर पुलिस बल पहुंची.
बता दे की नगर पंचायत राहौद में मां दुर्गा पंडाल में नवरात्रि के अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन चल रहा था कि कब यह भक्तिमय माहौल अश्लील रूप ले लिया लोगों को पता ही नहीं चला और देर रात मां दुर्गा पंडाल में अश्लील और फूहड़ गाने बजाए जा रहे थे, और इस गाने में महिलाओं, पुरुष और बच्चों के द्वारा जमकर डांस भी कर रहे है. इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के साथ ही धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर कड़ी आपत्ति जताई.
धार्मिक संगठनों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की ओर से आयोजनों को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए गए थे, लेकिन उनकी अनदेखी की गई. उनका कहना है कि प्रशासन मूक दर्शक बना रहा और आयोजकों पर कोई नियंत्रण नहीं रखा गया. लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन का सुस्त रवैया से ऐसी घटनाएं सामने आ रही है. वही हंगामे के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह से जाम हो गया था. सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं थीं, जिसमें कई यात्री बसें भी फंसी रहीं. आक्रोशित लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है.



