
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsState & Local News
ब्रेकिंग : शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग, लाखों का नुकसान, कई दुकानें राख में तब्दील…
- मध्यरात्रि में बॉम्बे मार्केट में भीषण आग
- तीन बड़ी दुकानें एवं दो ठेले पूरी तरह जले
- लाखों का माल हुआ नुकसान
- कई संस्थाओं की फायर टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई
- पुलिस ने जांच शुरू की
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बॉम्बे मार्केट में बीती रात भीषण आगजनी की घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया, बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात कारणों से शिवरीनारायण के “बॉम्बे सू हाउस” में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते लपटें इतनी भयावह हो गईं कि कुछ ही मिनटों में आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, और आस पास के कई दुकान जलकर खाक हो गए, आज की सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, और फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया.
इन दुकानों में हुई सबसे ज्यादा तबाही: आग की चपेट में आने से शहर की तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गए…
- चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स- खगेंद्र केसरवानी
- कलकत्ता होजरी एवं बॉम्बे साड़ी सेल- भागवत प्रसाद थावाइत
- बॉम्बे सू हाउस- राजदीप थावाइत
- लालू पान ठेला एवं साइकिल ठेला – संतोष यादव
स्थानीय लोगों ने बताया…की आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में घना धुआं छा गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बचाने की कोशिश की, परंतु तेज लपटों के कारण वे असहाय हो गए.
कई टीमों ने मिलकर बुझाई आग...मार्केट में लगे आग इतनी तेज थी कि देर रात आग पर काबू पाने के लिए जिले के 6 से 7 संस्थानों के अग्निशमन दलों को बुलाया गया जो साथ ही स्थानीय पानी टैंकर की भू सहायता ली गई सभी संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला..जिसमें छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा की टीम, होमगार्ड जांजगीर टीम, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मड़वा पावर प्लांट इन सभी के अग्निशमन वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक लाखों की सामान जलकर खाक हो चुकी थी.

जांच में जुटी पुलिस, कारण अस्पष्ट…देर रात शिवरीनारायण में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, मगर आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और नुकसान के आकलन का काम जारी है,
इस खबर की वीडियो देखने के लिए इंस्टाग्राम JCN24 News पेज फॉलो करे..
https://www.instagram.com/jcn24news?utm_source=qr&igsh=YTh1cWxzNTN4Nm5s



