Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

नवागांव में मधुमक्खियों का हमला, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, खेत में काम करने के दौरान छत्ते को छेड़ने से भड़कीं मधुमक्खियां…

 

  • मधुमक्खियों के हमले से मचा हाहाकार!
  • खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा,
  • छत्ते को छेड़ने से भड़कीं मधुमक्खियां

छत्तीसगढ़ :- राजनांदगांव जिले के नवागांव में शनिवार को सुबह 11 बजे खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, इस हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दे कि खेत के पास बने छत्ते को अनजाने में छेड़ देने से सैकड़ों मधुमक्खियां झुंड बनाकर लोगों पर टूट पड़ीं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है, वही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों के आसपास बने मधुमक्खी के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। वहीं घटना में मृतकों की पहचान मृतक – शिव कुमार यदु उम्र 40 वर्ष, सुशीला बाई देवांगन उम्र 58 वर्ष के थे इसमें दो लोग घायल के रूप में हर्ष यदु उम्र 15 वर्ष और पार्वती साहू 42 के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि सभी लोग राजनांदगांव के बजरंगपुर नवागांव के ही निवासी थे.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button