
PoliticsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News
चलती रही प्रेसवार्ता, सोते रहे नेता जी: संगठन सृजन अभियान के तहत AICC ऑब्जर्वर विवेक बंसल कर ले रहे थे प्रेस वार्ता….
- चलती रही प्रेसवार्ता, सोते रहे नेता जी: संगठन सृजन अभियान के तहत AICC ऑब्जर्वर विवेक बंसल कर ले रहे थे प्रेस वार्ता…
जांजगीर चांपा जिला के अग्रसेन भवन के कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के प्रेस वार्ता मे कांग्रेस के नेताओं की इस कार्यक्रम के प्रति कितना लगाव है उसका उदाहरण देखने को मिला, AICC से आब्जर्वर बन कर जांजगीर पहुंचे विवेक बंसल का प्रेस वार्ता शुरू हुआ, जिसमे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत कांग्रेस के विधायक और जिला अध्यक्ष के साथ ऑब्जर्वर के साथ पहुंचे पूर्व विधायक और मंत्री सत्य नारायण शर्मा, इंग्रिड मैकलाउड और जनक ध्रुव भी बैठक मे शामिल हुए,लेकिन प्रेस वार्ता के दौरान सत्यनारायण शर्मा सोते नजर आए, वही प्रेस वार्ता के अंतिम तक शर्मा जी को सोता देख मिडिया ने सवाल भी कर दिया, जिस पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने चिंतन करने कि चुटकी लीं..



