Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
National NewsBilaspurChhattisgarhRaipurState & Local News

दीवाली पर सोना खरीदने से पहले रहें सावधान! छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने शुरू किया जागरूकता अभियान…

  • छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की बड़ी पहल :
  • ग्राहकों को गलत या महंगा सोना खरीदने से बचाने शुरू हुआ जागरूकता अभियान..

Chhattisgarh Sarafa News : देशभर में इस समय त्योहारों का मौसम चल रहा है और दीपावली व धनतेरस जैसे अवसरों पर सोना-चांदी की भारी खरीदारी की परंपरा है, लेकिन हर साल इस दौरान कई बार ग्राहकों को गलत गुणवत्ता वाला या अधिक कीमत पर सोना बेच दिए जाने की शिकायतें आती हैं, इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने ग्राहकों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है।

 

त्योहारों में बढ़ती ठगी पर लगाम लगाने की पहल...बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि धनतेरस और दिवाली पर बड़ी संख्या में ग्राहक सोने की खरीदारी करते हैं। इस दौरान कुछ कंपनियां “फ्री मेकिंग चार्ज” या “भारी डिस्काउंट” जैसे ऑफर देकर ग्राहकों को आकर्षित करती हैं, लेकिन कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि इन ऑफरों के नाम पर महंगा सोना या निम्न गुणवत्ता वाला सोना बेचा जा रहा है।

एसोसिएशन ने कहा कि  “ग्राहकों को हमेशा सोना खरीदते समय हॉलमार्क और BIS होलोग्राम जरूर जांचना चाहिए। यही असली सोने की प्रमाणिकता का सबसे बड़ा प्रमाण है।”

नए या अनजान दुकानदारों से खरीदारी से बचें…छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि ग्राहक अनजान या नए दुकानदारों से सोना खरीदने से बचें ऐसे झूठे विज्ञापन और ऑफर न केवल ग्राहकों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पारंपरिक ज्वेलर्स के व्यापार को भी प्रभावित करते हैं।

 

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा — “छोटे और पारंपरिक ज्वेलर्स ने वर्षों में ग्राहकों का विश्वास जीता है। ऐसे में त्योहार के समय ग्राहकों को भरोसेमंद दुकानों से ही खरीदारी करनी चाहिए और हर लेनदेन की पक्की रसीद (बिल) अवश्य लेनी चाहिए।”

आर्थिक नुकसान से बचाने की अपील…त्योहारों में गलत सोना खरीदने से ग्राहकों को आर्थिक नुकसान न हो, इसके लिए सराफा एसोसिएशन ने राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य है कि ग्राहक गुणवत्ता जांचे, प्रमाणित सोना खरीदे, और झूठे डिस्काउंट के जाल में न फंसे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button