Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
ChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

“हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी”: भाजपा मंडल जांजगीर नैला ने लोकल फॉर वोकल अभियान चलाकर दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश…

 

जांजगीर चांपा: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में आत्मनिर्भर भारत की आवाज गूंज रही है. इसी कढ़ी में भाजपा मंडल जांजगीर नैला के द्वारा भी दीपावली के शुभ अवसर पर लोकल उत्पाद एवं स्थानीय कामगारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आज बुधवार बाजार के दिन भारत माता चौक (कचहरी चौक) में हमारे स्थानीय कुम्हारों के द्वारा निर्मित दिए खरीद कर आत्म निर्भर भारत की योजना का प्रचार एवं प्रसार कर जागरूकता अभियान चलाया गया.इसका उद्देश्य यह है कि समय की मांग है कि देश आत्मनिर्भर हो इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोकल समान खरीदे और दूसरों को भी लोकल उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित करें ताकि हम विकसित भारत की दिशा में अग्रसर हो सके.आने वाला 2047 नए भारत और विकसित भारत के रूप में जाना और पहचाना जाएगा,ये तभी संभव होगा जब पूरा देश आत्मनिर्भर होगा.आज के इस जन जागरूकता अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव,महामंत्री द्वय विवेक सिंह,रामेश्वर पटेल,आत्म निर्भर भारत अभियान मंडल टीम के संयोजक रितेश राठौर,सहसंयोजक राकेश रूपवानी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश राठौर,महामंत्री सोनू यादव,श्याम यादव,गोलू दुबे,प्रदीप राठौर,कालू सेन,शैल राठौर,अभिजीत राठौर,अभिषेक पांडेय, भोलू सिंह,मनोबल जाहीरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल जांजगीर नैला के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button