
पीएम किसान सम्मान निधि में KYC के नाम पर किसानों से वसूली का वीडियो वायरल, कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत लेने का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, देखे Video…
- पीएम किसान सम्मान निधि में KYC के नाम पर किसानों से वसूली का वीडियो वायरल,
- कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत लेने का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, देखे Video..
जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर का किसान से किसान सम्मान निधि में KYC के नाम पर 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है,
आपको बता दे की किसान के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि में KYC करने के लिए बम्हनीडीह के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय लिए पहुंचा था, इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश राठौर ने पूरा KYC के लिए 7 हजार रुपए की मांग की थी, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किसान ने 4 हजार रुपए नितेश राठौर कम्प्यूटर ऑपरेटर को दिया, जिसमें ऑपरेटर द्वारा 3 हजार रुपए और मांग की जा रही है बोला जा रहा है कि अधिकारियों को भी देना पड़ता है।
कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश…. कृषि विभाग बम्हनीडीह में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसा लेते हुए वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया से प्राप्त होने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की है, कलेक्टर महोबे ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम चांपा को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी.
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या आर्थिक लेन-देन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
नोट:- JCN24 News इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है



