Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

इलाज के दौरान जेल सिपाही को दिया चकमा, जांजगीर जिला अस्पताल से फरार हुआ ठगी का आरोपी कैदी…

  • जिला अस्पताल से फरार हुआ विचाराधीन कैदी, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल..
  • विचाराधीन कैदी जिला अस्पताल से फरार…
  • शातिर ठगी के मामले में 28 अक्टूबर 2025 को नवागढ़ पुलिस ने जेल दाखिल किया गया था…
  • जिला जेल से जिला अस्पताल में इलाज के लिए था भर्ती…
  • हाथ में फैक्चर होने के वजह से जिला चिकित्सालय में कराया गया था भर्ती…
  • जेल सिपाही को चकमा देकर फरार हुए कैदी पंचराम निषाद..

जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक विचाराधीन कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया है, जानकारी के मुताबिक, शातिर ठगी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद, जिसे 28 अक्टूबर 2025 को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था, वो इलाज के दौरान जिला अस्पताल से फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि आरोपी पंचराम निषाद के हाथ में फैक्चर था, जिसके चलते उसे 07 नवंबर को जिला जेल से जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन आज सुबह वह जेल सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया, घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, फिलहाल फरार कैदी की तलाश में पुलिस टीमों को भेजा गया है.

जांजगीर-चांपा जिला जेलर डी.डी.टोंडर ने बताया की विचाराधीन कैदी पंचराम निषाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, इलाज के दौरान वह सिपाही की निगरानी में था, लेकिन मौका पाकर वह भाग निकला, घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button