
NH-49 हादसा: शादी के हफ्तेभर बाद शहीद हुआ जवान राजेंद्र कश्यप, सुकली सड़क हादसे ने पाँच परिवार उजड़े, एक साथ 05 शवों का अंतिम संस्कार, नवागढ़ में शोक की लहर…
जांजगीर चांपा जिले में आज तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, ट्रक की ठोकर से स्कार्पियो में सवार दो आर्मी जवान सहित पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हुए हैं जिनका इलाज बिलासपुर में चल रहा हैं. पूरा मामला जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली NH 49 की हैं.
बता दे की 25 नवंबर को शाम नवागढ़ से पंतोरा बारात गए हुए थे, जहां से आज सुबह तड़के 3- 4 बजे बरात से वापस लौट रहे थे इसी दौरान जब बाराती स्कार्पियो जांजगीर से नवागढ़ जा रहे थे तभी सुकली नेशनल हाईवे 49 में पीथमपुर तरफ से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, यह टक्कर इतना जोरदार था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें से दो व्यक्ति आर्मी के जवान थे, इस घटने से पूरा नवागढ़ नगर शोक में डूबा हुआ है तो वही पांचों के परिवारों में मातम छाया हुआ हैं, इधर एक साथ पांच मौत के चलते नवागढ़ की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा, सेना के जवान राजेंद्र कश्यप और पोमेश्वर जलतारे को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, मुक्तिधाम में एक साथ पांच शव का अंतिम संस्कार किया गया.
मृतकों में नवागढ़ के रहने वाले दो आर्मी जवान में से एक आर्मी जवान राजेंद्र कश्यप की हफ्ते भर पहले ही 18 नवंबर को उसकी शादी रोगदा गांव बिंदेश्वरी के साथ में हुई थी दुल्हन के हाथों की मेहंदी छुटी ही नहीं थी, उसके घर में खुशियों की बरसात हो रही थी, घर नई बहु के आगमन से पूरा घर गुलजार था, लेकिन आज बुधवार को सुबह हुई इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया,
वही पूरे नवागढ़ में आज बाजार, स्कूल बंद है, लोग समूहों में हादसे की चर्चा करते और मृतकों के परिवारों को ढांढस बंधाते नजर आए, पंचायत, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी परिवारों से मिलने पहुंच रहे हैं.घटना के बाद ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है,



