Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhState & Local News

लालखदान ब्रिज पर नशे में “गमछा राइड” बाइक चला रहा युवक, पीछे बैठे नशे में बेसुध दोस्त को गमछे से बांधकर ले जा रहा था, किसी भी पल हो सकता था बड़ा हादसा…

 

बिलासपुर के लालखदान रेलवे ओवर ब्रिज का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल चला रहा है, जबकि उसके पीछे बैठा साथी भी नशे में बेसुध हालत में नजर आ रहा है। खुद को संभाल न पाने के कारण युवक के गिरने का डर था, इसलिए आगे बैठा चालक उसे गमछे से बांधकर पकड़कर ले जा रहा है।

यह करतूत न केवल लापरवाही है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकती थी। ओवरब्रिज जैसी ऊंचाई और ट्रैफिक वाले क्षेत्र में इस तरह की हरकत कभी भी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दोनों युवक खुद के साथ-साथ दूसरों को भी जोखिम में डाल रहे थे।

इस घटना के बाद यह मांग तेज हो गई है कि बिलासपुर पुलिस को इस वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी नशे में इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।

https://www.instagram.com/reel/DRhYVa_iLxK/?igsh=MWg2MTZ3cjdic3dvaQ==

वीडियो देखे.👆🏻

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button