
जांजगीर-चांपा सुकली NH-49 में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ट्रक–स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौके पर मौत, 3 गंभीर…
- जांजगीर-चांपा सुकली NH-49 में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ट्रक–स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौके पर मौत, 3 गंभीर…
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली NH-49 में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया, ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए, इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, हादसे के बाद से पूरे नवागढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मृतक सड़क पारा, शांति नगर, नवागढ़ के निवासी थे, सभी लोग एक बारात समारोह से वापस नवागढ़ लौट रहे थे, तभी रात करीब सुकली के पास यह भीषण दुर्घटना हो गई, टक्कर इतनी भयानक थी कि बचाव कार्य में भी काफी समय लगा.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा किस वजह से हुआ—तेज रफ्तार, लापरवाही या सड़क पर किसी तकनीकी खराबी के चलते।
- मृतकों के नाम—
- विश्वनाथ देवागन,पिता – सुखरु देवागन,उम्र – 43 वर्ष
- राजेंद्र कश्यप,पिता – कोमल कश्यप,उम्र – 27 वर्ष
- पोमेश्वर जलतारे, पिता – पुरुषोत्तम जलतारे, उम्र – 33 वर्ष
- भूपेंद्र साहू,पिता – रेशम साहू, उम्र – 40 वर्ष कमलनयन साहू, पिता – रामचरण साहू, उम्र – 22 वर्ष



