Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म- 4 पर मिली नवजात बच्ची: प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित संरक्षण में भेजी गई…

  • चांपा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 4 में मिली नवजात बच्ची….

जांजगीर चांपा- कलेक्टर महोदय जन्मेजय मोहबे के निर्देशानुसार एवं अनीता अग्रवाल जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा गजेंद्र सिंह जायसवाल जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में दिनांक 09.12.2025 को रेलवे स्टेशन चंपा के प्लेटफार्म नंबर 4 में मिले अति संवेदनशील प्रकरण नवजात शिशु को तत्काल सूचना प्राप्त होते ही रेल्वे पुलिस एवं चाइल्ड लाइन के सहयोग से जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया एवं बालिका जिसकी उम्र लगभग 10 से 15 दिवस को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करते हुए बाल कल्याण समिति के आदेश से विशेषीकृत दत्तक कोरबा ग्रहण एजेंसी में संरक्षण प्रदान किया गया है वर्तमान में नवजात शिशु बालिका स्वस्थ है आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

 

जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेंद्र सिंह जायसवाल ने कहा कि– नवजात शिशु की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय पर मिली सूचना और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से बच्ची को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया है। वर्तमान में नवजात बालिका स्वस्थ है तथा आगे की सभी आवश्यक कानूनी एवं विभागीय कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास से संबंधित सभी कार्यों में विभाग सदैव तत्पर है.

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button